प्रधानों की चुनौती में सिर्फ फारूक ही पास

राज्य ब्यूरो जम्मू संसदीय चुनाव में इस बार छह सीटों के लिए राज्य में राजनीतिक दलों के वरिष्ठ नेता चुनावी मैदान में थे। इनमें प्रदेश कांग्रेस पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी नेशनल कांफ्रेंस के प्रधान शामिल थे। सिर्फ नेशनल कांफ्रेंस के प्रधान डॉ. फारूक अब्दुल्ला ही चुनावी अखाड़े में विजयी रहे। अन्य सभी को हार का मुंह देखना पड़ा। नेशनल कांफ्रेस के प्रधान डॉ. फारूक श्रीनगर क्षेत्र से चुनाव लड़ रहे थे। वह लगातार दूसरी बार इस सीट से चुनाव जीते हैं।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 24 May 2019 07:33 AM (IST) Updated:Fri, 24 May 2019 07:33 AM (IST)
प्रधानों की चुनौती में  सिर्फ फारूक ही पास
प्रधानों की चुनौती में सिर्फ फारूक ही पास

राज्य ब्यूरो, जम्मू : संसदीय चुनाव में इस बार छह सीटों के लिए राज्य में राजनीतिक दलों के वरिष्ठ नेता चुनावी मैदान में थे। इनमें प्रदेश कांग्रेस, पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी, नेशनल कांफ्रेंस के प्रधान शामिल थे। सिर्फ नेशनल कांफ्रेंस के प्रधान डॉ. फारूक अब्दुल्ला ही चुनावी अखाड़े में विजयी रहे। अन्य सभी को हार का मुंह देखना पड़ा। नेशनल कांफ्रेस के प्रधान डॉ. फारूक श्रीनगर क्षेत्र से चुनाव लड़ रहे थे। वह लगातार दूसरी बार इस सीट से चुनाव जीते हैं। इससे पहले इसी सीट पर दो साल पहले हुए उपचुनाव में भी वह जीत चुके हैं। प्रदेश कांग्रेस के प्रधान जीए मीर और पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी की अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती दक्षिण कश्मीर की अनंतनाग सीट से एक-दूसरे के सामने थे। दोनों नेशनल कांफ्रेंस के उम्मीदवार हसनैन मसूदी से हार गए। अनंतनाग वही सीट है जहां पर साल 2014 के संसदीय चुनाव में महबूबा मुफ्ती ने जीत दर्ज की थी। इसी सीट को उन्होंने राज्य का मुख्यमंत्री बनने के बाद छोड़ दिया था। इस बार वह इस सीट पर तीसरे नंबर पर रही हैं। प्रदेश कांग्रेस प्रधान जीए मीर दूसरे स्थान पर रहे। वहीं पैंथर्स पार्टी के चेयरमैन हर्ष देव सिंह भी ऊधमपुर-डोडा संसदीय क्षेत्र से उम्मीदवार थे, लेकिन वह अपनी जमानत बचाने में भी नाकाम रहे। हाल ही में गठित डोगरा स्वभिामान संगठन के चेयरमैन लाल सिंह जम्मू-पुंछ और ऊधमपुर-डोडा दोनों ही संसदीय क्षेत्रों से चुनाव लड़ रहे थे। दोनों ही वह जमानत बचाने में भी नाकाम रहे। प्रदेश भाजपा प्रधान रविद्र रैना खुद तो चुनाव नहीं लड़ रहे थे लेकिन वह पार्टी को जम्मू संभाग की दो और लद्दाख की इकलौती सीट जितवाने में सफल रहे।

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप

chat bot
आपका साथी