Jammu: कृषि मेले में स्टॉल लगाकर किसानों को सरकारी योजनाओं की दी जानकारी

मेले का उद्घाटन बतौर मुख्य अतिथि डिप्टी कमिश्नर इंदु कंबल चिब ने किया। इस दौरान घरों में ही महिलाओं द्वारा तैयार की गई विभिन्न चीजों को भी सेल्फ हेल्प ग्रुप के स्टाल पर प्रदर्शित किया गया। मेले में आए कई किसान प्रदर्शनी में चीजों को देखकर काफी उत्सुक हुए।

By Lokesh Chandra MishraEdited By: Publish:Fri, 12 Feb 2021 03:39 PM (IST) Updated:Fri, 12 Feb 2021 03:39 PM (IST)
Jammu: कृषि मेले में स्टॉल लगाकर किसानों को सरकारी योजनाओं की दी जानकारी
रियासी में किसान मेला में लगाए स्टाल पर निरीक्षण करते डिप्टी कमिश्नर इंदु कंबल चिब

रियासी, संवाद सहयोगी : कृषि उत्पादन एवं किसान कल्याण विभाग की तरफ से शुक्रवार को रियासी में एक दिवसीय जागरूकता एवं किसान मेला लगाया गया, जिसमें किसानों को उनके हित के लिए चलाई गई योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई। मेले में कृषि, बागवानी, पशुपालन, मत्स्य पालन विभाग के अलावा हैंडीक्राफ्ट विभाग व सेल्फ हेल्प ग्रुप की तरफ से स्टाल लगाए गए। यहां इन सरकारी विभागों की मदद से किसानों द्वारा उत्पादित फल, सब्जियां, शहद, मशरूम तथा अन्य चीजों को प्रदर्शित किया गया।

मेले का उद्घाटन बतौर मुख्य अतिथि डिप्टी कमिश्नर इंदु कंबल चिब ने किया। इस दौरान घरों में ही महिलाओं द्वारा तैयार की गई विभिन्न चीजों को भी सेल्फ हेल्प ग्रुप के स्टाल पर प्रदर्शित किया गया। मेले में आए कई किसान प्रदर्शनी में चीजों को देखकर काफी उत्सुक हुए। उन्होंने खुद भी उन्हें उगाने तथा उत्पादन इत्यादि की जानकारी हासिल की। मेले में ट्रैक्टर सहित कई ऐसे कृषि औजार व उपकरण इत्यादि की भी प्रदर्शनी लगाई गई थी जिनकी मदद से कृषि कार्य बेहतर तथा आसान हो जाता है। डिप्टी कमिश्नर ने मेले में लगाए सभी स्टाल तथा वहां प्रदर्शित चीजों का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों से सवाल जवाब कर कई मामलों को और भी बेहतर बनाने की सलाह दी।

उन्होंने कहा कि सरकार किसानों की आय बढ़ाने तथा बेहतरी के लिए कई योजनाएं चल आए हैं, जिनकी इस मेले में जानकारी हासिल कर किसानों को फायदा होगा। कृषि मुख्य अधिकारी रविंद्र थप्पलु ने कहा कि किसानों की बेहतरी के उद्देश्य से इस मेले का आयोजन किया गया। किसानों को जरूरी जानकारी तथा कृषि संबंधी चीजें लेने के लिए विभिन्न जगहों में जाना ना पड़े। इसके लिए किसान मेले का आयोजन कर यहां एक ही स्थान पर किसानों से संबंधित विभागों द्वारा स्टाल लगाए हैं। यहां किसान को उनके हित में चलाई गई योजनाओं की जानकारी देने के अलावा उनके लिए कृषि संबंधी कई तरह के उपकरण, औजार इत्यादि भी उपलब्ध है।

chat bot
आपका साथी