भाजपा के मुख्यमंत्रियों की बैठक में हिस्सा लेंगे डॉ. निर्मल सिंह

उपमुख्यमंत्री डॉ. निर्मल सिंह दिल्ली में 28 फरवरी को होने वाली भाजपा के मुख्यमंत्री परिषद की बैठक में जम्मू कश्मीर का प्रतिनिधित्व करेंगे।

By Preeti jhaEdited By: Publish:Sat, 24 Feb 2018 12:42 PM (IST) Updated:Sat, 24 Feb 2018 12:42 PM (IST)
भाजपा के मुख्यमंत्रियों की बैठक में हिस्सा लेंगे डॉ. निर्मल सिंह
भाजपा के मुख्यमंत्रियों की बैठक में हिस्सा लेंगे डॉ. निर्मल सिंह

 जम्मू , राज्य ब्यूरो । उपमुख्यमंत्री डॉ. निर्मल सिंह दिल्ली में 28 फरवरी को होने वाली भाजपा के मुख्यमंत्री परिषद की बैठक में जम्मू कश्मीर का प्रतिनिधित्व करेंगे। अगले साल संसदीय चुनाव होने हैं, ऐसे में भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की अध्यक्षता वाली बैठक में राज्य में हो रही तैयारियों के साथ केंद्र प्रायोजित योजनाओं के जरिए लोगों तक पहुंचने के लिए उठाए जा रहे कदमों पर चर्चा होगी।

इस बैठक में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भी हिस्सा लेंगे। डॉ. निर्मल सिंह इस बैठक में हिस्सा लेने के लिए 26 फरवरी को दिल्ली के लिए रवाना हो रहे हैं। बैठक में जम्मू कश्मीर के मौजूद हालात, सुरक्षा व्यवस्था, राज्य सरकार के कामकाज के लिए विकास को तेजी देने के प्रयासों पर भी चर्चा संभव है। जम्मू कश्मीर में वर्ष 2014 के संसदीय चुनाव में भाजपा ने छह में से लोकसभा की तीन सीटें जीतकर इतिहास रचा था।

इसके बाद राज्य में पहली बार भाजपा की सरकार बनने केबाद हाईकमान को पूरी उम्मीद है कि पार्टी राज्य में फिर से इतिहास दोहराएगी। इन हालात में राज्य में अधिक अधिक लोगों को केंद्रीय योजनाओं का लाभ उठाने के लिए हो रहे प्रयासों पर बातचीत संभव है। हाईकमान के स्पष्ट निर्देश है कि भाजपा को जमीनी सतह पर सशक्त बनाने के लिए जरूरी है किकेंद्रीय योजनाओं को कामयाब बनाने की मुहिम तेज की जाए।

मोदी सरकार ने राज्य को अस्सी हजार करोड़ का पैकेज दिया है जिसे इस्तेमाल करने में सुस्त रफ्तारी से केंद्र सरकार खुश नही है। ऐसे हालात में जम्मू कश्मीर में सरकारी कामकाज में तेजी लाने के लिए भाजपा को नए निर्देश भी मिल सकते हैं। 

chat bot
आपका साथी