Jammu Kashmir: डा फारूक अब्दुल्ला ने की मोदी सरकार की प्रशंसा, शान से अपने घर पर तिरंगा भी फहराया

पूर्ववर्ती राज्य जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेशनल कांफ्रेंस के प्रमुख डा फारूक अब्दुल्ला ने सोमवार को श्रीनगर स्थित निवास स्थान पर स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर न सिर्फ अपने घर पर तिरंगा फहराया बल्कि मोदी सरकार की इशारों ही इशारों में प्रशंसा करते भी नजर आए।

By Vikas AbrolEdited By: Publish:Mon, 15 Aug 2022 06:14 PM (IST) Updated:Mon, 15 Aug 2022 06:14 PM (IST)
Jammu Kashmir: डा फारूक अब्दुल्ला ने की मोदी सरकार की प्रशंसा, शान से अपने घर पर तिरंगा भी फहराया
नेशनल कांफ्रेंस के प्रमुख डा फारूक अब्दुल्ला श्रीनगर स्थित निवास स्थान पर स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर स्वजारोहण करते हुए।

जम्मू, जेएनएन। पूर्ववर्ती राज्य जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेशनल कांफ्रेंस के प्रमुख डा फारूक अब्दुल्ला ने सोमवार को श्रीनगर स्थित निवास स्थान पर स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर न सिर्फ अपने घर पर तिरंगा फहराया बल्कि मोदी सरकार की इशारों ही इशारों में प्रशंसा करते भी नजर आए।

डा अब्दुल्ला ने कहा कि आज हम सभी आजादी का पर्व बड़े धूमधाम से मना रहे हैं लेकिन एक समय ऐसा भी था जब हम लोग अंग्रेजों के गुलाम थे। अंग्रेजों ने 200 वर्षाें तक भारत पर राज किया लेकिन हमारे पूर्वजों ने हार नहीं मानी। सभी धर्म के लोगों ने एक होकर देश की आजादी के लिए लड़ाई लड़ी और अपनी कुर्बानियां देकर भारत को अंग्रेजों के चंगुल से आजाद करवाया।

डा फारूक अब्दुल्ला ने कहा कि भारत की आजादी के समय देश के समक्ष कई चुनौतियां थी। पहले बंटवारा और फिर अन्य मुसीबतों ने देश का साथ नहीं छोड़ा। लोगों के पास खाने के लिए अनाज तक नहीं था और ऐसे में उस समय विदेशों से अनाज लाकर खाना पड़ता था लेकिन आज स्थिति ठीक बिल्कुल विपरीत है। आज हम मेक इन इंडिया के माध्यम से न केवल हर क्षेत्र में आत्मनिर्भर हो गए हैं बल्कि अन्य देशों को अनाज सहित अन्य वस्तुओं को निर्यात कर रहे हैं।

उन्होंने सभी से देश की आन, बान और शान के लिए एकजुट होकर काम करने की अपील की। उन्होंने कहा कि जब तक भारत में हर धर्म के लोग एकजुट होकर देश की तरक्की और खुशहाली के लिए काम नहीं करेंगे तब तक देश काे आगे बढ़ाने में काफी दिक्कतें होंगी। उन्होंने कहा कि सभी के सार्थक प्रयासों से ही भारत विश्व गुरु बन सकता है और इसमें कोई शक नहीं है कि भविष्य में भारत विश्व गुरु बनेगा। 

chat bot
आपका साथी