Pakistan के खिलाफ डोगरा फ्रंट शिव सेना ने किया प्रदर्शन, रैली भी निकाली

प्रदर्शनकारियों ने जमकर सरकार के खिलाफ भी नारे लगाए। बाद में शहर में रैली भी निकाली गई। इन कार्यकर्ताओं ने कहा कि बौखलाया पाकिस्तान अब सरेआम आतंकी जम्मू कश्मीर में भेज रहा है और यहां पर माहौल बिगाड़ रहा है।

By Lokesh Chandra MishraEdited By: Publish:Mon, 11 Oct 2021 07:49 PM (IST) Updated:Mon, 11 Oct 2021 07:49 PM (IST)
Pakistan के खिलाफ डोगरा फ्रंट शिव सेना ने किया प्रदर्शन, रैली भी निकाली
बढ़ते आतंकी वारदात को लेकर डोगरा फ्रंट शिव सेना ने सोमवार को पाकिस्तान के खिलाफ प्रदर्शन किया।

जम्मू, जागरण संवाददाता : पुंछ में आतंकियों से हुई मुठभेड़ में देश के पांच जवानों की शहादत पर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। जम्मू-कश्मीर में बढ़ते आतंकी वारदात को लेकर डोगरा फ्रंट शिव सेना ने सोमवार को पाकिस्तान के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने जमकर सरकार के खिलाफ भी नारे लगाए। बाद में शहर में रैली भी निकाली गई। इन कार्यकर्ताओं ने कहा कि बौखलाया पाकिस्तान अब सरेआम आतंकी जम्मू कश्मीर में भेज रहा है और यहां पर माहौल बिगाड़ रहा है। ऐसे समय में अभिनंदन जैसे वीरों की सेवाएं ली जाएं और पाकिस्तान को करारा सब सिखाया जाए।

डोगरा फ्रंट के कार्यकर्ताओं ने पाकिस्तान का पुतला भी जलाया। इन कार्यकर्ताओं ने कहा कि जम्मू-कश्मीर में सामान्य हालात को पाकिस्तान देख नहीं पा रहा। यही करण है कि जम्मू-कश्मीर में बार-बार पाकिस्तान हमले करवा रहा है। इसे किसी भी हाल में सहन नही किया जाएगा। कार्यकर्ताओं ने पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए। मौके पर संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष अशोक गुप्ता ने कहा कि पाकिस्तान को इस कदम जवाब देना होगा कि वह भविष्य में भारत की तरफ मुंह उठाकर देख न पाए। पाकिस्तान में घुसकर आतंकवादियों के ठिकाने नष्ट किए जाने चाहिए।

अशोक गुप्ता ने कहा कि पुंछ में सेना के जवानों को शहादत देनी पड़ी। जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद में देश अपना नुकसान नहीं करा सकता। इसलिए अब कार्रवाई का समय आया है। पाकिस्तान में घुसकर आतंकवाद का सफाया किया जाए। दुनिया में पाकिस्तान को बेनकाब किया। उन्होंने कहा कि दशकों से आतंकवाद की गिरफ्त में आए जम्मू कश्मीर को अब आतंकवाद से पूरी तरह से मुक्त कराने का समय आ चुका है। जम्मू-कश्मीर में जो लोग आतंकवाद के सूत्रधार हैं, उनको जेल भेजा जाए। देश विरोधी काम में जुटे घाटी आधारित लोगों व उनके बच्चों की तमाम सुविधाएं बंद कर देनी चाहिए। प्रदर्शन में अभिषेक, कालू, प्रेम, विक्की, ननकी, सुदेश व अन्य उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी