व्हीलचेयर पाकर खुश हुए दिव्यांग बच्चे

जम्मू : रायपुर विधानसभा क्षेत्र के परखु में श्री कैलख एवं ज्योतिष व वैदिक संस्थान ट्रस्ट की ओर से का

By JagranEdited By: Publish:Fri, 17 May 2019 02:17 AM (IST) Updated:Fri, 17 May 2019 02:17 AM (IST)
व्हीलचेयर पाकर खुश हुए दिव्यांग बच्चे
व्हीलचेयर पाकर खुश हुए दिव्यांग बच्चे

जम्मू : रायपुर विधानसभा क्षेत्र के परखु में श्री कैलख एवं ज्योतिष व वैदिक संस्थान ट्रस्ट की ओर से कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भाजपा वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री शामलाल शर्मा मुख्य अतिथि थे।

इस अवसर पर विकलांग बच्चों को ट्रस्ट के सदस्य समाज सेवी सुनील शर्मा एवं प्रवीण शर्मा के सहयोग से व्हील चेयर एवं अन्य खाद्य सामग्री वितरित की गई। इन बच्चों को कार्यक्रम के मुख्य अतिथि शाम लाल शर्मा ने अपने हाथों से व्हील चेयर वितरित कीं। व्हीलचेयर मिलते ही मानों विकलांग बच्चों को ऊर्जा सी मिल गई हो। वह सभी गदगद हो गए।

इस मौके पर शाम लाल शर्मा ने बच्चों का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि उनको पूरे जोश के साथ आगे बढ़ना होगा। शरीर की विकलांगता से कुछ नहीं होता, हौसले में कमी नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि ऊंची उड़ान तो हौसलों से ही होती है। समाज सेवी सुनील शर्मा एवं प्रवीण शर्मा जैसे समाजसेवियों से अन्य लोगों को भी प्रेरणा लेनी चाहिए। शर्मा ने ट्रस्ट के सुनील शर्मा एवं प्रवीण शर्मा को व्हील चेयर एवं अन्य खाद्य सामग्री आदि देने के लिए समानित किया।

कार्यक्रम के दौरान ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत रोहित शास्त्री ने बच्चों के साथ उनके अभिभावकों का भी मनोबल बढ़ाया। उन्होंने कहा कि यह बच्चे अपने जज्बे के बलबूते पर मंजिल तक जाएंगे। उन्होंने कहा कि युवा पीढ़ी सुनील शर्मा एवं प्रवीण शर्मा जी का अनुसरण कर प्रदेश एवं राष्ट्र संस्कृति संरक्षण में अपना योगदान दें। इस मौके पर टीम जम्मू के चेयरमैन जोरावर सिंह जम्वाल, उम्मीद फाउंडेशन के चेयरमैन सुरेंद्र सिंह गिल्ली, एसडी मेमोरियल स्कूल के एमडी राकेश गंडोत्रा, समाज सेवी आर विजय मगोत्रा, शमशेर कुमार प्रजापति आदि मौजूद थे।

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप

chat bot
आपका साथी