बेटी की शादी के लिए धर्मशक्ति संस्था ने बढ़ाए हाथ

संवाद सहयोगी बिश्नाह अरनिया धर्मशक्ति संस्था द्वारा जरूरतमंद परिवारों की लड़कियों की शादी

By JagranEdited By: Publish:Sun, 08 Nov 2020 08:08 AM (IST) Updated:Sun, 08 Nov 2020 08:08 AM (IST)
बेटी की शादी के लिए धर्मशक्ति संस्था ने बढ़ाए हाथ
बेटी की शादी के लिए धर्मशक्ति संस्था ने बढ़ाए हाथ

संवाद सहयोगी, बिश्नाह : अरनिया धर्मशक्ति संस्था द्वारा जरूरतमंद परिवारों की लड़कियों की शादी पर आर्थिक सहायता मुहैया करवाई जा रही है। शुक्रवार को शाहपुर गांव के प्रीतम लाल की बेटी की शादी के लिए जरूरी सामान संस्था ने परिवार को दिया। इंडिया स्पो‌र्ट्स संघ के जिलाध्यक्ष राजीव शर्मा द्वारा धर्मशक्ति संस्था को सूचित किया। वहीं, संस्था के उपाध्यक्ष गौरव शर्मा जब परिवार से मिलने पहुंचे, तो उन्होंने पाया कि परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है। प्रीतम लाल का लीवर खराब होने के कारण वे कुछ करने की हालत में भी नहीं है। उनके बेटे का स्वास्थ्य भी ठीक नहीं है। संस्था ने परिवार को आश्वासन दिया कि वे शादी के लिये उपयोगी सामान जल्द ही मुहैया करवाएंगे।

संस्था के उपाध्यक्ष गौरव शर्मा ने कहा कि इस महीने संस्था द्वारा यह चौथी शादी करवाई जा रही है। लड़की की बारात में होने वाले खर्च को संस्था वहन करती है। इंडिया स्पो‌र्ट्स संघ के जिलाध्यक्ष राजीव शर्मा ने कहा कि परिवार की आर्थिक स्थिति देखकर उन्होंने संस्था से सम्पर्क किया और उन्हें ़खुशी है कि परिवार को शादी का सामान मुहैया करवा दिया गया है और परिवार की चिता काफी हद तक समाप्त हो गयी है। उन्होंने समाज के गणमान्य लोगों से भी अपील की कि वे अपने क्षेत्र के जरूरतमंदों की मदद के लिए आगे आएं। इससे समाज में समरसता की भावना पैदा होती है। इसलिए भी ऐसे कामों को बढ़ावा मिलना चाहिए। इस अवसर पर राजीव शर्मा, पूर्व सरपंच रघुनन्दन शर्मा, पंच रवि चौधरी, सोनू और संस्था के सदस्य उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी