सिलेंडर लीक होने से ढाबा मालिक झुलसा

जागरण संवाददाता, जम्मू : नगरोटा के जगटी इलाके में एक ढाबा मालिक गैस लीक होने से लगी आग में झुलस गया।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 21 Jun 2018 06:45 PM (IST) Updated:Thu, 21 Jun 2018 06:45 PM (IST)
सिलेंडर लीक होने से ढाबा मालिक झुलसा
सिलेंडर लीक होने से ढाबा मालिक झुलसा

जागरण संवाददाता, जम्मू : नगरोटा के जगटी इलाके में एक ढाबा मालिक गैस लीक होने से लगी आग में झुलस गया। उसे गंभीर अवस्था में जीएमसी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। झुलसे ढाबा मालिक की पहचान बबलू कुमार (44) पुत्र शंकर दास निवासी जैन बाजार के रूप में हुई है।

बबलू ने जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित जगटी में ढाबा खोल रखा है। वह वीरवार को ढाबे में बैठा था। इसी दौरान गैस सिलेंडर की पाइप से गैस लीक हो गई जिससे आग लग गई। आग की चपेट में आने से बबलू गंभीर रूप से झुलस गया। उपचार कर रहे डॉक्टरों का कहना है कि वह चालीस प्रतिशत के करीब झुलस चुका है। उसकी हालत गंभीर है। पुलिस ने इस संदर्भ में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

chat bot
आपका साथी