Jammu Smart City: फ्रेंड्स कॉलोनी में विकास कार्यों का हुआ शुभारंभ, पूर्व उपमुख्यमंत्री ने जागरुकता में ही बचाव का दिया संदेश

न्होंने कहा कि जम्मू नगर निगम की ओर से फ्रेंड्स कालोनी में 7.54 लाख रुपये की लागत से गली का निर्माण कार्य किया जाना है। इसका काम सोमवार को पूर्व उपमुख्यमंत्री के कर कमलों द्वारा शुरू करवाया गया। उन्होंने भरोसा दिलाया कि वार्ड के हरेक हिस्से को विकसित करेंगे।

By Vikas AbrolEdited By: Publish:Mon, 26 Apr 2021 04:01 PM (IST) Updated:Mon, 26 Apr 2021 04:01 PM (IST)
Jammu Smart City: फ्रेंड्स कॉलोनी में विकास कार्यों का हुआ शुभारंभ, पूर्व उपमुख्यमंत्री ने जागरुकता में ही बचाव का दिया संदेश
पूर्व उपमुख्यमंत्री कविंद्र गुप्ता, कॉरपोरेटर अजय गुप्ता के साथ फ्रेंड्स कालोनी में गली का काम शुरू करवाते हुए।

जम्मू, जागरण संवाददाता : जिंदगी चलने का नाम है। फिर चाहे काेरोना महामारी का दौर ही क्यों न हो। परेशानियों के साथ राहत भी जरूरी है। इसी दिशा में कदम बढ़ाते हुए कॉरपोरेटर अजय गुप्ता ने पूर्व उपमुख्यमंत्री कविंद्र गुप्ता के हाथों शहर के वार्ड नंबर 52 की फ्रेंड्स कालोनी में विकास कार्यों का शुभारंभ करवाया।

उन्होंने कहा कि कारोना की दूसरी लहर का असर तो जिंदगी पर है ही, मगर दिनचर्या रुक नहीं सकती। विकास वक्त की जरूरत है और लोगों की इस जरूरत को भाजपा से बेहतर कोई नहीं समझ सकता। उन्होंने कहा कि जम्मू नगर निगम की ओर से फ्रेंड्स कालोनी में 7.54 लाख रुपये की लागत से गली का निर्माण कार्य किया जाना है। इसका काम सोमवार को पूर्व उपमुख्यमंत्री के कर कमलों द्वारा शुरू करवाया गया। उन्होंने भरोसा दिलाया कि वार्ड के हरेक हिस्से को विकसित करेंगे। लोगों की समस्याओं को हल करना ही उनकी प्राथमिकता है। विभिन्न विकास कार्यों का प्रस्ताव बनाया जा चुका है। चरणबद्ध तरीके से इन कार्यों को पूरा किया जाएगा।

वहीं कविंद्र गुप्ता ने कॉरपोरेटर के प्रयासों की सराहना करते हुए लोगों को यकीन दिलाया कि भाजपा कार्यकाल में उनकी हर परेशानी हल होगी। गुप्ता ने कहा कि कोरोना महामारी से बचने के लिए हर किसी को अपनी जिम्मेवारी का निर्वाह करना होगा। जागरुकता में ही बचाव है। बहुत जरूरी हो, तभी घरों से बाहर निकलें। बार-बार हाथ धोने के साथ शारीरिक दूरियां बनाएं ताकि कोरोना को फैलने से बचाया जा सके। हरेक की जिंदगी कीमती है और सभी के सहयोग से ही इस महामारी से पार पाया जा सकेगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश तरक्की की राह पर अग्रसर है। विकास की गति रुकने नहीं दी जाएगी। इस मौके पर मंडल प्रधान लक्की नीरज पुरी, वार्ड प्रधान नितिन थापा, अमित जम्वाल, डा. सतीश अत्री, टीआर शर्मा, दर्श, पवन गुप्ता, आके चौधरी, आरके कौल आदि मौजूद थे। सभी ने कॉरपोरेटर के प्रयासों को सराहा।

chat bot
आपका साथी