4.39 करोड़ का विकास प्रोजेक्ट शुरू करवाया

राज्य ब्यूरो, जम्मू : जम्मू पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में विकास को तेजी देने के लिए विधायक सत शर्मा ने

By JagranEdited By: Publish:Sat, 20 Oct 2018 02:16 AM (IST) Updated:Sat, 20 Oct 2018 02:16 AM (IST)
4.39 करोड़ का विकास प्रोजेक्ट शुरू करवाया
4.39 करोड़ का विकास प्रोजेक्ट शुरू करवाया

राज्य ब्यूरो, जम्मू : जम्मू पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में विकास को तेजी देने के लिए विधायक सत शर्मा ने शुक्रवार को 4.39 करोड़ रुपये के कार्य शुरू करवाए।

स्वच्छ भारत, स्वच्छ जम्मू अभियान के तहत इस धन राशि से वसंत नगर, शिव नगर, जवाहर नगर, तीर्थ नगर, भारत नगर, दुर्गा नगर व तालाब तिल्लो सड़क की मुख्य सड़क की गहरी नालियों की दशा सुधारी जाएगी। विधायक ने कमला पैलेस के निकट निमार्ण कार्य शुरू करवाया। इस मौके पर क्षेत्र के निवासी, भाजपा कार्यकर्ता व अर्बन इंजीनिय¨रग विभाग के कई अधिकारी भी मौजूद थे। इस मौके पर लोगों से बातचीत करते हुए विधायक ने बताया कि गहरी नालियां बनाना लोगों की पुरानी मांग थी। अब जब केंद्र सरकार के प्रोजेक्ट के तहत फंड उपलब्ध है तो लोगों के मसले का समाधान किया जाएगा। इससे लोगों के मसले का समाधान भी होगा। अकसर गलियां गंदगी, कचरे से भर जाती हैं जिससे पानी सड़कों, गलियों में आ जाता है। उन्होंने विश्वास दिलाया कि उनके विस क्षेत्र के सभी 26 वार्डो के मसलों का समाधान प्राथमिकता पर किया जाएगा। इसके मौके पर अर्बन इंजीनिय¨रग विभाग के सहायक कार्यकारी अभियंता अनिल शर्मा, भाजपा के जिला सचिव संजय बड़ू, जिला प्रधान अयोध्या गुप्ता, नीलम नरगोत्रा, विनय खजूरिया, यशपाल, जय पाल शर्मा, शाम गुप्ता, प्रवीण घई, मनोहर लाल गुप्ता, काका दुबे व क्षेत्र के अन्य कई गणमान्य लोग भी मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी