Rajnath Singh Jammu Visit: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह बोले- भारत अब विश्व का है एक ताकतवर देश, अहित चाहने वालों को कड़ा सबक सिखाएंगे

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा है कि अब भारत विश्व का एक ताकतवर देश है। देश का अहित चाहने वाली विदेशी ताकतों को कड़ा सबक सिखाया जायेगा। अगर युद्ध होता है तो दुश्मन को मिट्टी में मिला दिया जाएगा।

By Vikas AbrolEdited By: Publish:Sun, 24 Jul 2022 12:56 PM (IST) Updated:Sun, 24 Jul 2022 02:38 PM (IST)
Rajnath Singh Jammu Visit: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह बोले- भारत अब विश्व का है एक ताकतवर देश, अहित चाहने वालों को कड़ा सबक सिखाएंगे
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा है कि अब भारत विश्व का एक ताकतवर देश है।

जम्मू, जागरण ब्यूरो। Rajnath Singh Jammu Visit: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा है कि अब भारत विश्व का एक ताकतवर देश है। देश का अहित चाहने वाली विदेशी ताकतों को कड़ा सबक सिखाया जायेगा। अगर युद्ध होता है तो दुश्मन को मिट्टी में मिला दिया जाएगा।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने जम्मू के गुलशन ग्राउंड में जम्मू-कश्मीर पीपुल्स फोरम द्वारा आयोजित कार्यक्रम में सबसे पहले बलिदानियों के परिजनों से भेंट की। उन्होंने कहा कि आजादी के 75 वर्ष पूरे होने पर सभी देशवासियों को बधाई।

रक्षा मंत्री ने कहा कि कई युद्धों में मात खाने के बाद भी गिद्धदृष्टि रखने वाले पाकिस्तान को हमारी ताकत का अंदाजा है। पाकिस्तान ने अभिनंदन को रिहा कर उसका सबूत दिया था। पाकिस्तान के विदेश मंत्री का बयान था कि अगर पाकिस्तान ने रात 9 बजे से पहले अभिनंदन को नहीं छोड़ा तो भारत उन पर हमला कर देगा।

उन्होंने पाकिस्तान को इशारों में कहा कि गुलाम कश्मीर भारत का अटूट अंग है। रक्षा मंत्री ने देश के लिए बलिदान देने वाले सभी वीरों को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि बलिदानियों के परिजनों को पूरा सम्मान देना जनता की राष्ट्रीय जिम्मेदारी है। चीन व पाकिस्तान से लड़े गए युद्धों का हवाला देते हुए कहा भारत अब विश्व का एक ताकतवर देश है। कोई भी दुश्मन हमारी ओर अब आंख उठाकर नहीं देख सकता है। उन्होंने कहा कि चीन ने कई ऐसी गतिविधियां की है जिससे साबित हुआ है कि उसकी नीयत ठीक नहीं है। भारतीय सेना पहले भी कई आपरेशन कर चुकी है और भविष्य में कोई जरूरत पड़ी तो सैन्य अभियान चलाए जाएंगे।

आजादी के 75 वर्ष पूरे होने और कारगिल दिवस के उपलक्ष्य में इस कार्यक्रम का आयोजन जम्मू-कश्मीर पीपुल्स फोरम द्वारा किया गया है। समारोह दोपहर दो बजे के करीब संपन्न हुआ।इसमें भाग लेने के लिए जम्मू संभाग के सांबा, आरएसपुरा, राजौरी और पुंछ से सबसे अधिक बालिदानियों के स्वजन पहुंच गए हैं। कश्मीर से भी बलिदानियों के परिवार पहुंचे हैं। हर कोई इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए उत्साहित है। कार्यक्रम मेें आने वाले लोगों के लिए पार्किंग की व्यवस्था भी की है। गुलशन ग्राउंड के पास ही चार पार्किंग स्थल बनाए गए हैं। एमए स्टेडियम, जम्मू विश्वविद्यालय, बाहु प्लाजा, जेकेपीडब्ल्यूडी कार्यालय में लोग अपने पार्क कर सकते हैं।

गुलशन ग्राउंड से सटे पुलिस हेडक्वार्टर और सामने ट्रांजिट कैंप व अन्य सैन्य प्रतिष्ठान होने के कारण पूरे क्षेत्र में सुरक्षा के कड़े प्रबंध हैं। पुलिस, सीआरपीएफ और सेना के जवान पूरी तरह से सतर्क हैं। बिना जांच के कार्यक्रम स्थल में नहीं जाने दिया जा रहा है। उक्त क्षेत्र में आवाजाही भी कुछ घंटों की रोकी गई।

chat bot
आपका साथी