जीवन नगर में नहर से मिला शव, नहीं हुई पहचान

जीवन नगर इलाके में मंगलवार को नहर से एक शव बरामद हुआ। शव सिर्फ अंतवस्त्र में था। इसलिए अनुमान लगाया जा रहा है कि वह नहाते हुए डूब गया होगा।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 12 Aug 2020 08:17 AM (IST) Updated:Wed, 12 Aug 2020 08:17 AM (IST)
जीवन नगर में नहर से मिला शव, नहीं हुई पहचान
जीवन नगर में नहर से मिला शव, नहीं हुई पहचान

जागरण संवाददाता, जम्मू : जीवन नगर इलाके में मंगलवार को नहर से एक शव बरामद हुआ। शव सिर्फ अंत:वस्त्र में था। इसलिए अनुमान लगाया जा रहा है कि वह नहाते हुए डूब गया होगा। मृतक की पहचान फिलहाल नहीं हो सका है। शव को जीएमसी के शवगृह में रखवा दिया गया है। बीते करीब एक माह में जीवन नगर नहर से चौथा शव बरामद बरामद हुआ है।

जीवन नगर इलाके में एक निजी कॉलेज के पास राहगीरों ने नहर में शव को देखा। फिर पुलिस को सूचना दी गई। स्थानीय लोगों की मदद से शव को पानी से निकाला गया। शव की स्थित से लग रहा था कि उसकी मौत कुछ दिन पहले ही हो गई थी। आसपास के लोगों से उसकी पहचान कराने की कोशिश की गई, पर कुछ पता नहीं चला। चौकी प्रभारी गाडीगढ़ लखविद्र सिंह ने कहा कि तवी से भी शव नहर में बहकर चला आता है। यहां नहर में आकर फंस जाता है। इससे पहले तीनों शवों की पहचान हो गई थी। इस शव की भी पहचान की कोशिश की जा रही है।

chat bot
आपका साथी