मां के सामने बेटी से दुष्कर्म, आरोपित गिरफ्तार

शुक्रवार को युवक ने मां को बांधकर उसके सामने चाकू की नोंक पर बेटी के साथ दुष्कर्म किया। जान से मारने की धमकी देकर आरोपित मौके से फरार हो गया।

By Preeti jhaEdited By: Publish:Sat, 21 Jul 2018 08:37 AM (IST) Updated:Sat, 21 Jul 2018 03:57 PM (IST)
मां के सामने बेटी से दुष्कर्म, आरोपित गिरफ्तार
मां के सामने बेटी से दुष्कर्म, आरोपित गिरफ्तार

राजौरी, जागरण संवाददाता। जिले के एक गांव में शुक्रवार को युवक ने मां को बांधकर उसके सामने चाकू की नोंक पर बेटी के साथ दुष्कर्म किया। जान से मारने की धमकी देकर आरोपित मौके से फरार हो गया। मां-बेटी की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपित को उसके ठिकाने से गिरफ्तार किया।

दोनों को जिला अस्पताल राजौरी में भर्ती करवाया है। जानकारी के अनुसार जम्मू के बेली चराना का रहने वाला  मिटू कुमार उस समय पीडि़ता के घर में दाखिल हुआ जब मां-बेटी घर में अकेली थीं। परिवार के अन्य सदस्य जम्मू गए हुए थे।

मिटू कुमार रात्रि करीब दो बजे जबरन घर में घुसा। उसने मां के हाथ बांध दिए तथा जमकर मारपीट शुरू कर दी। इसके बाद उसने मां के सामने ही बेटी के साथ दुष्कर्म किया और इस संबंध में किसी से कुछ बताते पर जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया।

दोनों मां-बेटी ने पुलिस स्टेशन राजौरी में आरोपित के खिलाफ मामला दर्ज करवाया।

पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर मां-बेटी को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया है। एसएसपी राजौरी जुगल मन्हास का कहना है कि शिकायत के बाद आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद ही कुछ बताया जाएगा। 

chat bot
आपका साथी