Jammu: जम्मू में खुला सचिवालय, गॉर्ड ऑफ ऑनर के बाद उपराज्यपाल ने अधिकारियों की बैठक बुलाई

सचिवालय के जम्मू में कामकाज शुरू करने के साथ हीं शहर में चहल पहल और राजनीतिक सरगर्मियां आज से बढ़ जाएंगी। पुलिस ने शहर में नागरिक सचिवालय के आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा बंदोबस्त को खड़ा कर दिया है। वहीं सड़कों पर वाहनों की संख्या में भी इजाफा होगा।

By lokesh.mishraEdited By: Publish:Sun, 08 Nov 2020 07:08 PM (IST) Updated:Mon, 09 Nov 2020 10:48 AM (IST)
Jammu: जम्मू में खुला सचिवालय, गॉर्ड ऑफ ऑनर के बाद उपराज्यपाल ने अधिकारियों की बैठक बुलाई
सोमवार से प्रदेश की शीतकालीन राजधानी का दरबार में जम्मू में सज जाएगा

जम्मू, जागरण संवाददाता: जम्मू-कश्मीर सिविल सचिवालय आज सोमवार को जम्मू में 9.30 बजे खुल गया। कश्मीर में गत माह 25 अक्टूबर को सचिवालय बंद हुआ था। उपराज्यपाल मनोज सिन्हा को गॉर्ड ऑफ ऑनर देने के बाद सचिवालय में कामकाज शुरू हो गया। वहीं उपराज्यपाल ने भी जम्मू में पदभार संभालते ही प्रशासनिक अधिकारियों की बैठक बुलाई है। प्रशासनिक सूत्रों का कहना है कि बैठक में प्रदेश में होने जा रहे पंचायती, जिला विकास कमेटी के चुनावों समेत अन्य सुरक्षा व्यवस्था पर चर्चा की जा रही है।

सचिवालय के जम्मू में कामकाज शुरू करने के साथ हीं शहर में चहल पहल और राजनीतिक सरगर्मियां बढ़ जाएंगी। इसे देखते हुए पुलिस ने शहर में नागरिक सचिवालय के आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा बंदोबस्त को खड़ा कर दिया है। वहीं, सड़कों पर वाहनों की संख्या में भी इजाफा होगा। इससे निपटने के लिए ट्रैफिक पुलिस ने तगड़े इंतजाम किए हैं।

सचिवालय के सामने का शालामार और डोगरा हाल को जोडऩे वाला रास्ता पर सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त कर दिए गए हैं। पहले यह रास्ता नागरिक सचिवालय खुलने के साथ बंद होता था। लेकिन इस बार कोरोना काल के चलते हैं दरबार मूव के कुछ कार्यालय जम्मू से भी चल रहे थे जिस कारण से यह रास्ता इस बार पूरे वर्ष ही बन रहा है।

सचिवालय के बाहरी तरफ बेरिकेड लेकर सुरक्षाबल वहां आने वाले प्रत्येक वाहन की गहनता से तलाशी ले रहे हैं। सीसीटीवी कैमरों की नजर में सचिवालय पूरी तरह से रहेगा। सचिवालय के भीतर भी सीसीटीवी कैमरों से निगरानी रखी जा रही है। एसएसपी जम्मू श्रीधर पाटील का कहना है कि सचिवालय के लिए थ्री टायर सुरक्षा व्यवस्था की है। सचिवालय में आम्र्ड पुलिस की कंपनियां, सीआरपीएफ और जिला पुलिस के जवानों की अतिरिक्त तैनाती भी रहेगी। एसएसपी ने बताया कि सचिवालय और दरबार मूव के चलते पूरे शहर में सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए हैं। कई जगहों पर नाके बढ़ाए गए हैं।

शहर में चल रहे प्रदर्शनों को देखते हुए भी पुलिसकर्मियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं। शहर की सभी पुलिस चौकी प्रभारी और थाना प्रभारी अपने अपने क्षेत्र  में नफरी के साथ सड़कों पर मौजूद रहेंगे, जो सुरक्षा के साथ वीवीआईपी मूवमेंट को भी देखेंगे। वहीं, एसपी ट्रैफिक शिव कुमार शर्मा का कहना है कि शहर में यातायात पुलिस कर्मियों की संख्या को बढ़ा दिया गया है। वीआईपी मूवमेंट के लिए भी बंदोबस्त किए गए हैं।

chat bot
आपका साथी