Petrol Diesel Price: जम्मू में पेट्रोल-डीजल और एलपीजी की बढ़ती कीमतों के खिलाफ महिला कांग्रेस का प्रदर्शन

पेट्रोल डीजल और रसोई गैस के दामों में बढ़ोतरी के खिलाफ महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सोमवार को प्रदर्शन किया। प्रदर्शनी मैदान के बाहर प्रदर्शन कर रही महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा भी मांगा।

By Vikas AbrolEdited By: Publish:Mon, 15 Mar 2021 02:36 PM (IST) Updated:Mon, 15 Mar 2021 02:44 PM (IST)
Petrol Diesel Price: जम्मू में पेट्रोल-डीजल और एलपीजी की बढ़ती कीमतों के खिलाफ महिला कांग्रेस का प्रदर्शन
प्रदर्शनी मैदान के बाहर प्रदर्शन कर रही महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा भी मांगा।

जम्मू, जागरण संवाददाता । पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस के दामों में बढ़ोतरी के खिलाफ महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सोमवार को प्रदर्शन किया। प्रदर्शनी मैदान के बाहर प्रदर्शन कर रही महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा भी मांगा। उनका कहना था कि पेट्रोलियम मंंत्री कीमतों पर काबू पाने में असमर्थ हैं और ऐसे में उन्हें मंत्रालय के पद्भार से इस्तीफा दे दिया जाना चाहिए।

महिला कांग्र्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शनी मैदान के बाहर मिट्टी के चूल्हे पर पतीला चढ़ा कर नारेबाजी भी की। वे अब की बार साै के पार और मोदी है तो महंगाई है, के नारे लगा रही थीं। उनका कहना था कि पेट्रोल, डीजल व गैस की बढ़ती कीमतों ने आम दिन की कमर तोड़ कर रख दी है। हर घर का बजट बिगड़ गया है। उनका कहना था कि इस समय अंतरराष्ट्रीय बाजार में पेट्रोल की कीमतें काफी कम है लेकिन भाजपा सरकार मुनाफा कमाने के लिए लोगों पर अतिरिक्त बोझ डाल रही है।

उन्होंने कांग्रेस कार्यकाल में पेट्रोल की बढ़ती कीमतों का हवाला देते हुए कहा कि उस समय तो पूरी भाजपा सड़कों पर उतर आई थी जबकि उस समय अंतरराष्ट्रीय बाजार में पेट्रोल की कीमतें बहुत ज्यादा थी। अब बिना वजह पेट्रोल, डीजल और गैस की कीमतें बढ़ा दी गई है और अब किसी भाजपा नेता को महंगाई नजर नहीं आ रही। महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पेट्रोलियम मंत्री से इस्तीफा मांगते हुए कहा कि भाजपा लोगों को अच्छे दिनों के सपने दिखाकर सत्ता मंं आई थी लेकिन अब भाजपा ने लोगों की नीदें ही उड़ा दी हैं।

chat bot
आपका साथी