Petrol Diesel Price: जम्मू-कश्मीर में पेट्रोल-डीजल के दाम में बढ़ोतरी के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन

पेट्रोल डीजल एलपीजी गैस आवश्यक वस्तुओं के दाम में बढ़ोतरी के खिलाफ प्रदेश कांग्रेस कमेटी जम्मू कश्मीर ने प्रदर्शन किया। कांग्रेस के नेता व कार्यकर्ता बुधवार को पार्टी मुख्यालय शहीदी चौक जम्मू में इकट्ठा हुए और नारेबाजी करते हुए उन्होंने राजभवन की तरफ बढ़ने का प्रयास किया।

By Vikas AbrolEdited By: Publish:Wed, 07 Jul 2021 05:55 PM (IST) Updated:Wed, 07 Jul 2021 05:55 PM (IST)
Petrol Diesel Price: जम्मू-कश्मीर में पेट्रोल-डीजल के दाम में बढ़ोतरी के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन
पुलिस ने कार्यकर्ताओं को वहीं पर रोक लिया और इस दौरान उनकी हल्की धक्का मुक्की हो गई।

जम्मू, राज्य ब्यूरो । पेट्रोल, डीजल, एलपीजी गैस, आवश्यक वस्तुओं के दाम में बढ़ोतरी के खिलाफ प्रदेश कांग्रेस कमेटी जम्मू कश्मीर ने प्रदर्शन किया। कांग्रेस के नेता व कार्यकर्ता बुधवार को पार्टी मुख्यालय शहीदी चौक जम्मू में इकट्ठा हुए और नारेबाजी करते हुए उन्होंने राजभवन की तरफ बढ़ने का प्रयास किया। पुलिस ने कार्यकर्ताओं को वहीं पर रोक लिया और इस दौरान उनकी हल्की धक्का मुक्की हो गई।

कार्यकर्ताओं ने मोदी सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कहा कि पेट्रोल व डीजल के दाम बहुत अधिक बढ़ गए हैं। आवश्यक वस्तुओं के दाम भी नियमित तौर पर बढ़ रहे है। लोग परेशान है। पूर्व मंत्री रमण भल्ला ने कहा कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर महंगाई के मुद्दे पर 7 जुलाई से 17 जुलाई के बीच देश व्यापी आंदोलन किए जा रहे हैं। पेट्रोल के दाम एक सौ रुपये प्रति लीटर पहुंच गए है। खाने पीने की वस्तुओं के दाम बढ़ गए है। जम्मू में बिजली कटौती से लोग परेशान है।

उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार मूकदर्शक बनी हुई है। हमारी मांग है कि जम्मू कश्मीर का राज्य का दर्जा बहाल किया जाए। पूर्व मंत्री योगेश साहनी ने कहा कि मोदी सरकार के समय में महंगाई बहुत बढ़ गई है। पेट्रोल के दाम निरंतर बढ़ते जा रहे हैं। पूर्व यूपीए सरकार की तुलना में एक्साइज डयूटी को बहुत अधिक बढ़ा दिया गया है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम कम होने के बावजूद पेट्रोल व डीजल के दाम बढ़ना अफसोसजनक है।

प्रदेश कांग्रेस कमेटी जम्मू कश्मीर के मुख्य प्रवक्ता रविंद्र शर्मा ने कहा कि सरकार को आम लोगों की समस्याओं को ध्यान में रखकर कदम उठाने चाहिए। हमारी लोगों से मांग है कि वे भी प्रदर्शन में शामिल हों। जिला कांग्रेस कमेटी जम्मू शहरी की तरफ से आयोजित विरोध प्रदर्शन में रमाकांत खजूरिया, राजेंद्र जम्वाल, पवन देव सिंह, पवन शर्मा, चंद्र शेखर, राज कुमार मेहरा व अन्य शामिल हुए। 

chat bot
आपका साथी