प्रियंका के महासचिव बनने पर जताई खुशी

संवाद सहयोगी, मीरा साहिब : कांग्रेस हाईकमान की ओर से प्रियंका गांधी वाड्रा को पार्टी महा

By JagranEdited By: Publish:Thu, 24 Jan 2019 06:56 PM (IST) Updated:Thu, 24 Jan 2019 06:56 PM (IST)
प्रियंका के महासचिव बनने पर जताई खुशी
प्रियंका के महासचिव बनने पर जताई खुशी

संवाद सहयोगी, मीरा साहिब : कांग्रेस हाईकमान की ओर से प्रियंका गांधी वाड्रा को पार्टी महासचिव नियुक्त करने का स्वागत किया है। गांव खारिया में प्रदेश कांग्रेस सचिव व सरपंच पंडित पवन रैना के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने मिठाई बांट खुशी जताई।

कार्यक्रम में कांग्रेस सचिव पवन ने कहा कि लोकसभा चुनाव अभी ज्यादा दूर नहीं रह गए हैं। हाईकमान के फैसले का कार्यकर्ता स्वागत करते हैं। प्रियंका के राष्ट्रीय राजनीति में सक्रिय रूप से आ जाने पर कार्यकर्ताओं में भी नया जोश भर गया है। जिसका लाभ पार्टी को लोकसभा चुनाव में मिलेगा। उन्होंने कहा कि राज्य विधानसभा चुनाव में भी कांग्रेस बेहतर प्रदर्शन करते हुए अपने दम पर राज्य में सरकार बना सकती है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि वह पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाएं और राज्य में विधानसभा चुनाव के लिए भी तैयार रहने की अपील की। प्रदेश सचिव ने गुलाम नबी आजाद को हरियाणा कांग्रेस का प्रभारी नियुक्त करने पर भी उनको मुबारकबाद दी। इस मौके पर कार्यकारी ब्लॉक प्रधान गुरमीत ¨सह, नीशू शर्मा, पंच हरि चंद, सागर चंद, दलजीत ¨सह, कर्मवीर, सुरेश शर्मा, निशा देवी, कुल¨वदर ¨सह आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी