Jammu: कांग्रेस की भाजपा को चुनौती 'हिम्मत है तो विस चुनाव कराए'

अब सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर गावों में जाकर लोगों को जागरूक करना होगा। हम पहले भी आम जनता की समस्याओं को लेकर संघर्ष करते रहे हैं। आगे भी यह जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी लोगों में अपना विश्वास खो चुकी है।

By Edited By: Publish:Sat, 06 Feb 2021 07:11 AM (IST) Updated:Sat, 06 Feb 2021 07:26 AM (IST)
Jammu: कांग्रेस की भाजपा को चुनौती 'हिम्मत है तो विस चुनाव कराए'
पंकज डोगरा ने कहा कि काग्रेस कार्यकर्ताओं को एकजुट होने की जरूरत है।

संवाद सहयोगी, हीरानगर : कस्बे में शुक्रवार को कांग्रेस की हुई बैठक में नेताओं ने जहां एक ओर पार्टी की एकजुटता पर जोर दिया, वहीं भाजपा पर करारा हमला बोला। कहा कि बड़े-बड़े दावे करने वाली भाजपा को जनता ने डीडीसी चुनाव में आईना दिखा दिया। यह भी कहा कि हिम्मत हो तो भाजपा विधानसभा चुनाव कराके दिखाए। पूर्व विधायक गिरधारी लाल चलोतरा की अध्यक्षता में हुई बैठक में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए। इसमें पार्टी की मजबूती तथा क्षेत्र की समस्याओं को लेकर चर्चा की गई।

पूर्व मंत्री रमन भल्ला ने कहा कि भाजपा की जनविरोधी नीतियों से जम्मू कश्मीर की जनता परेशान है। डीडीसी चुनाव में यह साबित भी हो गया। भाजपा ने दावा किया था कि वह डीडीसी चुनाव में पूरे जम्मू कश्मीर में परचम लहराएगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि भाजपा यदि समझती है कि जम्मू कश्मीर की जनता उससे खुश है तो विधानसभा के चुनाव भी करवा कर देख ले। उन्होंने कहा कि पूर्व सरकारों ने जो प्रोजेक्ट शुरू किए थे, उसे भाजपा मुकम्मल नहीं करवा सकी। उन्होंने कहा कि बजट में जम्मू कश्मीर के साथ अनदेखी की गई। आज किसान, बेरोजगार युवा, दुकानदार सभी परेशान हैं।

सीमा पर पाकिस्तान अभी तक 52 सौ बार संघर्ष विराम का उल्लंघन कर चुका है। प्रतिदिन गोलाबारी से जवान बलिदान हो रहे हैं। सीमा पर पाकिस्तान सुरंगें खोद रहा है। गोलाबारी से प्रभावित सीमांत लोगों की भी सरकार सुध नहीं ले रही। जम्मू कश्मीर को राज्य का दर्जा वापस नहीं मिलता, तब तक न तो विकास में तेजी आ सकती है और न ही लोगों की समस्याओं का समाधान हो सकता है। उन्होंने कहा कि काग्रेस पहले की तरह आज भी मजबूत है। जनता की समस्या को लेकर करना होगा संघर्ष पूर्व विधायक गिरधारी लाल चलोतरा ने कहा कि भाजपा की जन विरोधी नीतियों के खिलाफ काग्रेस ने बिगुल बजा दिया है।

अब सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर गावों में जाकर लोगों को जागरूक करना होगा। हम पहले भी आम जनता की समस्याओं को लेकर संघर्ष करते रहे हैं। आगे भी यह जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी लोगों में अपना विश्वास खो चुकी है। चुनाव में जो वादे किए थे, उनमें से एक भी पूरा नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि कोविड-19 की वजह से वह कस्बे में कुछ महीने से कार्यकर्ताओं के साथ बैठक नहीं कर सके। इसका मतलब यह नहीं था कि काग्रेस कमजोर है। अब भाजपा की जनविरोधी नीतियों तथा किसानों के समर्थन में कार्यकर्ता बाहर निकलेंगे। कांग्रेस सभी को साथ लेकर चलने वाली पार्टी पार्टी के वरिष्ठ नेता पंकज डोगरा ने कहा कि काग्रेस कार्यकर्ताओं को एकजुट होने की जरूरत है।

भाजपा को उसका अहंकार ही ले डूबेगा। उन्होंने कहा कि काग्रेस सभी जाति, धर्मो को साथ लेकर चलती है। बैठक में रमेश वर्मा, कृष्णा लाल, विनय शर्मा, रमेश लाल, कमल कांत, बीना देवी, लाडी खजुरिया, केवी सिंह आदि भी मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी