कांग्रेस ने की जम्मू कश्मीर को सपूर्ण राज्य का दर्जा बहाल करने की मांग

संवाद सहयोगी विजयपुर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बुधवार को केंद्र सरकार के खिलाफ विरोध प्र

By JagranEdited By: Publish:Thu, 06 Aug 2020 07:53 AM (IST) Updated:Thu, 06 Aug 2020 07:53 AM (IST)
कांग्रेस ने की जम्मू कश्मीर को सपूर्ण राज्य का दर्जा बहाल करने की मांग
कांग्रेस ने की जम्मू कश्मीर को सपूर्ण राज्य का दर्जा बहाल करने की मांग

संवाद सहयोगी, विजयपुर : कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बुधवार को केंद्र सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन कांग्रेस वरिष्ठ नेता राजन शर्मा के नेतृत्व में हुआ। शर्मा ने कहा कि एक समय था, जब जम्मू कश्मीर में राजा, महाराजा, प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री जैसे पद थे, लेकिन केंद्र की भाजपा सरकार ने राज्य का संपूर्ण दर्जा छीन लिया। इसमें अब इस राज्य में प्रमुख सचिव रैंक का अधिकारी इस राज्य में शासन कर रहा है। केंद्र सरकार ने 5 अगस्त 2019 को राज्य को केंद्र शासित राज्य बनाकर जम्मू कश्मीर के लोगों का अपमान किया है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार जेएंडके को पहले की तरह संपूर्ण राज्य का दर्जा बहाल करे।

chat bot
आपका साथी