कश्मीर में बर्फबारी व बारिश से बढ़ी ठंड, जम्मू में भी बारिश के बाद अधिकतम तापमान गिरा

वहीं मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटों के दौरान मौसम के मिजाज इसी तरह तीखे रहने की संभावना है। श्रीनगर समेत कश्मीर के निचले इलाकों में आसमान बादलों से ढका हुआ है।

By Rahul SharmaEdited By: Publish:Sat, 29 Feb 2020 11:17 AM (IST) Updated:Sat, 29 Feb 2020 11:17 AM (IST)
कश्मीर में बर्फबारी व बारिश से बढ़ी ठंड, जम्मू में भी बारिश के बाद अधिकतम तापमान गिरा
कश्मीर में बर्फबारी व बारिश से बढ़ी ठंड, जम्मू में भी बारिश के बाद अधिकतम तापमान गिरा

जम्मू, जेएनएन : पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के चलते जम्मू कश्मीर में मौसम के मिजाज फिर से तीखे हो गए हैं। घाटी के उच्च पर्वतीय इलाकों में ताजा बर्फबारी और निचले क्षेत्रों में गत शुक्रवार से हो रही बारिश से ठंड फिर बढ़ गई है। वहीं जम्मू में देर रात से हो रही बारिश ने अधिकतम तापमान में गिरावट लाइ है। लोगों को एक बार फिर ठंड का एहसास होने लगा है। सर्द हवाएं चल रही हैं। हालांकि खराब मौसम की वजह से हाइवे पर कोइ असर नहीं पड़ा है। जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाइवे पर वाहनों की आवाजाही फिलहाल जारी है। ट्रैफिक विभाग स्थिति पर नजर रखे हुए हैं। अधिकारियों का कहना है कि फिलहाल मौसम साफ है और हाइवे पर किसी तरह की कोई परेशानी नहीं है। यदि बारिश के कारण भूस्खलन की संभावना पैदा होती है तो वाहनों की आवाजाही को रोक दिया जाएगा।

वहीं मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटों के दौरान मौसम के मिजाज इसी तरह तीखे रहने की संभावना है। श्रीनगर समेत कश्मीर के निचले इलाकों में आसमान बादलों से ढका हुआ है। गत शुक्रवार दोपहर बाद से  श्रीनगर में बूंदाबांदी शुरू हो गई थी। पर्यटनस्थल गुलमर्ग, सोनमर्ग, साधना टाप व अन्य उच्च पर्वतीय इलाकों में दो से छह इंच बर्फ की मोटी चादर बिछ गई है। जम्मू में रात से हो रही बारिश ने ठंड बढ़ा दी है। पिछले दो दिनों में तापमान में हुइ बढ़ोतरी के बाद लोगों ने गर्म कपड़े पहना बंद कर दिए थे परंतु रात से हो रही बारिश के बाद सुबह एक बार फिर सर्दी बढ़ गई है। लोगों को फिर गर्म कपड़े पहने को मजबूर होना पड़ा। राजाैरी क्षेत्र में भी बारिश हो रही है। बारिश से अधिकतम तापमान में हल्की कमी आई है।

न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक रहा। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ का दबाव बना रहेगा। कश्मीर में बारिश और जम्मू में बादल छाए रहने के बाद बूंदाबांदी की संभावना है। लेह में मौसम साफ रहेगा। माता वैष्णो देवी के आधार शिविर कटड़ा से चलने वाली हेलीकॉप्टर सेवा प्रभावित रही। बैटरी कार सेवा के साथ भवन व भैरो घाटी के बीच पैसेंजर केवल कार सेवा सुचारु रही।

chat bot
आपका साथी