Weather Update in J&K: आज से फिर छाएंगे बादल, मंगलवार को बारिश के आसार

दिन में उमस आम दिनों के मुकाबले कुछ कम रही। जिसके चलते गर्मी परेशान करती रही लेकिन अब आज यानि सोमवार को गर्मी से कुछ राहत मिल सकती है। मौसम विशेषज्ञ के अनुसार सोमवार दोपहर को बादल छाने की संभावना है।

By Vikas AbrolEdited By: Publish:Mon, 31 May 2021 03:15 PM (IST) Updated:Mon, 31 May 2021 03:15 PM (IST)
Weather Update in J&K: आज से फिर छाएंगे बादल, मंगलवार को बारिश के आसार
कुछ इलाकों में हल्की बूंदाबांदी के साथ मंगलवार को बारिश होने का अनुमान है।

जम्मू, जागरण संवाददाता : गत शनिवार रात को हुई बारिश के बाद रात का तापमान तो गिरा ही रविवार दिन के तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। दिन में उमस आम दिनों के मुकाबले कुछ कम रही। जिसके चलते गर्मी परेशान करती रही लेकिन अब आज यानि सोमवार को गर्मी से कुछ राहत मिल सकती है। मौसम विशेषज्ञ के अनुसार, सोमवार दोपहर को बादल छाने की संभावना है। कुछ इलाकों में हल्की बूंदाबांदी के साथ मंगलवार को बारिश होने का अनुमान है।

दिन के तापमान में शनिवार के मुकाबले दो तीन डिग्री सेल्सियस नीचे आया है। शेर-ए-कश्मीर कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विशेषज्ञ डा. महेंद्र सिंह ने बताया कि सोमवार को जम्मू में दिन में धूप रहने के बाद बादल छाएंगे वहीं कश्मीर में कई स्थानों पर हल्की बूंदाबांदी होने की संभावना है। 1-2 जून को कुछ स्थानों पर हल्की बारिश की संभावना है।

आसमान साफ रहने से लेकर बादल छाए रह सकते हैं। अधिकतम तापमान 35 से 37 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। जबकि न्यूनतम तापमान 25-26 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। इस अवधि के दौरान हवाएं अपनी सामान्य गति एक किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से उत्तर पूर्व से पूर्व उत्तर पूर्व दिशा में बह सकती है।आर्द्रता 30 से 40 प्रतिशत तक रह सकती है और शाम को आर्द्रता इस अवधि के दौरान 15 से 30 प्रतिशत तक रह सकती है।रविवर को अधिकतर क्षेत्रों में तापमान सामान्य रहा। कहां कितना रहा तापमान स्थान अधिकतम न्यूनतमजम्मू 37.6 22.8बनिहाल 30.4 12.2बटोत 27.5 13.6कटड़ा 35.4 21.7भद्रवाह 29.3 11.5लेह 21.6 7.6कारगिल 24.0 6.2श्रीनगर 29.1 12.8काजीगुंड 29.5 9.8पहलगाम 24.7 6.5कुपवाड़ा 29.5 9.2कोकरनाग 28.9 9.9गुलमर्ग 20.5 7.5तापमान डिग्री सेल्सियस दर्ज fकया गया।

chat bot
आपका साथी