जम्मू के बनतालाब में बादल फटने से तबाही

बादल फटने के बाद पूरे क्षेत्र में पानी भर गया। चरणदास एंड संस फैक्ट्री पानी में बह गई। एक घर में केक बनाने का काम होता था, वह भी पूरी तरह से तबाह हो गया।

By Sachin MishraEdited By: Publish:Sun, 12 Aug 2018 01:08 PM (IST) Updated:Sun, 12 Aug 2018 01:08 PM (IST)
जम्मू के बनतालाब में बादल फटने से तबाही
जम्मू के बनतालाब में बादल फटने से तबाही

राज्य ब्यूरो, जम्मू। जम्मू के बाहरी क्षेत्र बनतालाब में शनिवार देर रात को बादल फटने से भारी तबाही हुई है। बर्तन बनाने की एक फैक्ट्री पूरी तरह से बह गई, जबकि कुछ मकानों और फसलों को भी नुकसान पहुंचा है। यह घटना रात को करीब दो बजे की है।

बादल फटने के बाद पूरे क्षेत्र में पानी भर गया। चरणदास एंड संस फैक्ट्री पानी में बह गई। एक घर में केक बनाने का काम होता था, वह भी पूरी तरह से तबाह हो गया। आसपास के क्षेत्र में कई घरों की दीवारों पर दरारें आ गई। ठठर में खेतों में पानी भर जाने के कारण फसलें पूरी तरह से बर्बाद हो गई। गंगा नगर, गुडा ब्राह्मणा में भी इससे काफी नुकसान हुआ। क्षेत्र के लोग जब तक संभल पाते, तब तक घरों में पानी भर गया था।

लोगों ने बताया कि रात का उस समय वे सोए हुए थे जब अचानक पानी भर गया। जब तक वे उठते तब तक बहुत देर हो चुकी थी। वहीं, प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए और उन्होंने नुकसान का जायजा लेना शुरू कर दिया है। 

chat bot
आपका साथी