Jammu: धर्मार्थ ट्रस्ट कर्मचारियों का आंदोलन जारी, डेढ़ महीने से नहीं निकला कोई हल

अपनी मांगें मनवाने के लिए धर्मार्थ ट्रस्ट इंप्लाइज एसोसिएशन का आंदोलन पिछले डेढ़ महीने से जारी है। पिछले कई दिनों से कर्मचारी क्रमिक भूख हड़ताल पर हैं। कई राजनीतिक एवं सामाजिक संगठन कर्मचारियों का समर्थन देने का आश्वासन दे चुके हैं

By Vikas AbrolEdited By: Publish:Thu, 14 Jan 2021 07:08 PM (IST) Updated:Thu, 14 Jan 2021 07:08 PM (IST)
Jammu: धर्मार्थ ट्रस्ट कर्मचारियों का आंदोलन जारी, डेढ़ महीने से नहीं निकला कोई हल
धर्मार्थ ट्रस्ट इंप्लाइज एसोसिएशन का आंदोलन पिछले डेढ़ महीने से जारी है।

जम्मू, जागरण संवाददाता : अपनी मांगें मनवाने के लिए धर्मार्थ ट्रस्ट इंप्लाइज एसोसिएशन का आंदोलन पिछले डेढ़ महीने से जारी है। पिछले कई दिनों से कर्मचारी क्रमिक भूख हड़ताल पर हैं। कई राजनीतिक एवं सामाजिक संगठन कर्मचारियों का समर्थन देने का आश्वासन दे चुके हैं लेकिन धर्मार्थ ट्रस्ट प्रबंधन प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों की सभी मांगे मानने को तैयार नहीं है।

धर्मार्थ ट्रस्ट के अध्यक्ष मुबारक सिंह ने कहा कि किसी कर्मचारी का वेतन कटा नहीं है। जो कर्मचारी बर्खास्त किए गए हैं। उन्हें बहाल करने में धर्मार्थ ट्रस्ट को कोई परेशानी नहीं है।कर्मचारियों को इएसआई देने में भी कोई परेशानी नहीं है।कोरोना के चलते चढ़ावा इतना नहीं हुआ कि वेतन बढ़ाए जा सकें।कर्मचारी श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड जैसे वेतन की मांग कर रहे हैं।ट्रस्ट के इतने साधन नहीं हैं कि श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड जितने वेतन दिए जा सकें। हां, सभी ट्रस्टी कर्मचारियों की सभी जायज मांगे मानने को तैयार हैं।आंदोलन को लंबा खीचने के बजाए बातचीत के लिए आगे आना चाहिए।ट्रस्ट हम सभी लोगों का है। इसके भले के प्रयास होने चाहिए।

कर्मचारियों का आंदोलन वीरवार को 45 वें दिन भी जारी रहा। वहीं क्रमिक भूख हड़ताल 18वें दिन में प्रवेश कर गया।श्री रणबीरेश्वर मंदिर परिसर में क्रमिक भूख हड़ताल, प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों ने दिन भर धर्मार्थ ट्रस्ट प्रबंधन के खिलाफ जम कर नारेबाजी की।वीरवार को क्रमिक भूख हड़ताल पर बैठने वालों में बिमला देवी, सविता गार्गी, प्रदीप, पुष्पराज, विलियम, तिलकराज, रामपाल, सुरेश शर्मा और बलजीत सिंह शामिल हैं।

आज श्री रघुनाथ मंदिर सेवा समिति के अध्यक्ष राजीव महाजन और महासचिव करनैल चंद ठाकुर और स्वामी गंगाधर जी महाराज ने मकर संक्रांति पर धर्मार्थ ट्रस्ट के गरीब कर्मचारियों के बीच राशन वितरित किया।गरीब कर्मचारियों में राशन बांटने के लिए धर्मार्थ ट्रस्ट इंप्लाइज एसोसिएशन की अध्यक्ष विवेक बंद्राल ने आभार जताया।

हड़ताल में मौजूद अन्य लोगों में पूर्व अध्यक्ष करनैल चंद ठाकुर, पूर्व महासचिव प्रीतम शर्मा, कार्यकारी अध्यक्ष राजेंद्र शास्त्री, सुनीत शर्मा, सुभाष, पुरुशोत्तम, बृजमोहन शर्मा, ओम प्रकाश, पंडित रामपाल, पंडित बलवंत शास्त्री, शामिल थे।विमल खजूरिया, सत पाल, पवन, दीपू, रिंकू, मखनु, जीवन, भूषण, सोनाली, रेणु, अंजू, शीतल, सोनिका, सुकेशनी, रीता सलाथिया, रेखा, हरबंस लाल, सुरजीत सिंह, परशुराम शर्मा, राम पाल शर्मा, जगजीत चंद, साहिल शर्मा, बाबू बिशम्बर लाल, रीता सलाथिया, राज कुमारी, लीला देवी, शीतल, रजनी, शोभा, निशा और सोनिका आदि शामिल थे। 

chat bot
आपका साथी