जम्मू-कश्मीर में शाम तक फिर बारिश-बर्फबारी की संभावना, मंगलवार से मौसम सामान्य रहेगा

दक्षिण कश्मीर के नजदीकी शहर कोकरनाग में एक इंच ताजा हिमपात हुआ। घाटी के ऊपरी इलाकों में अन्य इलाकों में बर्फबारी की खबर है।जम्मू क्षेत्र के राजौरी और पुंछ जिलों के कई इलाकों में भी ताजा हिमपात हुआ। कटडा स्थित माता वैष्णो देवी के त्रिकुटा पहाड़ों पर भी हिमपात हुआ।

By Vikas AbrolEdited By: Publish:Sun, 23 Jan 2022 12:06 PM (IST) Updated:Sun, 23 Jan 2022 12:06 PM (IST)
जम्मू-कश्मीर में शाम तक फिर बारिश-बर्फबारी की संभावना, मंगलवार से मौसम सामान्य रहेगा
रविवार तक जम्मू-कश्मीर में व्यापक रूप से हल्की से मध्यम बारिश, हिमपात की भविष्यवाणी की है।

जम्मू, जागरण संवाददाता : गुलमर्ग और कश्मीर के अन्य ऊपरी इलाकों में रात के दौरान ताजा हल्की बर्फबारी और जम्मू संभाग के अधिकतम क्षेत्रों में हुई बारिश के बाद रविवार की सुबह से मौसम में हल्का सुधार हुआ है। दोपहर तक धूप निकलने के आयार बनते दिख रहे हैं। हालांकि मौसम विज्ञान केंद्र अनुसार दिन में हल्की बारिश, बर्फबारी के आसार बने हुए हैं।

मौसम विज्ञान केंद्र, श्रीनगर अनुसार उत्तरी कश्मीर के बारामूला जिले के प्रसिद्ध स्कीइंग रिसॉर्ट गुलमर्ग में करीब पांच इंच ताजा बर्फबारी हुई, जबकि दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले के पहलगाम पर्यटन स्थल में करीब दो इंच बर्फबारी हुई।

घाटी के प्रवेश द्वार वाले शहर काजीगुंड में भी करीब दो इंच बारिश दर्ज की गई जबकि दक्षिण कश्मीर के नजदीकी शहर कोकरनाग में एक इंच ताजा हिमपात हुआ। घाटी के ऊपरी इलाकों में भी अन्य इलाकों में बर्फबारी की खबर है।जम्मू क्षेत्र के राजौरी और पुंछ जिलों के कई इलाकों में भी ताजा हिमपात हुआ। कटडा स्थित माता वैष्णो देवी के त्रिकुटा पहाड़ों पर भी हिमपात हुआ।

इस बीच घाटी में अधिकांश स्थानों पर बीती रात न्यूनतम तापमान हिमांक बिंदु से ऊपर दर्ज किया गया। अधिकारियों ने कहा कि मौसम के इस समय के अधिकांश स्थानों पर पारा सामान्य से ऊपर चल रहा है। उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर की ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में न्यूनतम तापमान 2.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो पिछली रात के 2.8 डिग्री सेल्सियस से कम था। गुलमर्ग में न्यूनतम तापमान शून्य से 6.5 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया जो पिछली रात से एक डिग्री अधिक है।

मौसम विभाग ने रविवार तक जम्मू-कश्मीर में व्यापक रूप से हल्की से मध्यम बारिश, हिमपात की भविष्यवाणी की है। अगले दो दिनों में भी छिटपुट स्थानों पर बारिश, बर्फबारी की संभावना है। इसके बाद, महीने के अंत तक मौसम मुख्य रूप से शुष्क रहने की संभावना है और जनवरी के अंत तक किसी भी बड़ी बारिश, हिमपात का कोई पूर्वानुमान नहीं है।बारिश के बाद शीतलहर का प्रकोप कुछ कम हुआ है। कोहरा भी फिलहाल छटा हुआ है लेकिन ठंड का प्रकोप बना हुआ है। पिछले 24 घंटों में लगभग पूरे जम्मू संभाग में बारिश हुई।

पिछले 24 घंटों में जम्मू संभाग के कटड़ा में सबसे ज्यादा 50.6 एमएम बारिश दर्ज की गई। बनिहाल में 19.2 एमएम, बटोत में 40.8 एमएम, भद्रवाह में 32.8 एमएम और जम्मू में 13.7 एमएम बारिश दर्ज की गई। श्रीनगर में 6.1 एमएम, काजीगुंड में 24.8 एमएम, पहलगाम में 9.4 एमएम, कुपवाड़ा में 2.1 एमएम, कुकरनाग में 20.8, गुलमर्ग में 5.8 एमएम बारिश दर्ज की गई।

कहां कितना रहा तापमान :

स्थान अधिकतम न्यूनतम

जम्मू 12.0 8.7

कटड़ा 9.2 6.2

बनिहाल 3.8 0.0

भद्रवाह 7.1 0.6

बटोत 3.8 -1.3

श्रीनगर 5.7 0.4

गुलमर्ग -2.2 -6.0

पहलगाम 2.7 -1.2

काजीकुंड 3.9 0.0

कुपवाड़ा 5.8 1.2

कुकरनाग 2.9 -0.7

लेह 0.6 -9.3

कारगिल 0.3 -12.0 

chat bot
आपका साथी