Jammu Kashmir DDC Election: अनुराग ठाकुर ने PAGD से हाथ मिलाने पर कांग्रेस को निशाने पर लिया

पार्टी के पदाधिकारियों की बैठक में अनुराग ठाकुर ने चुनावी तैयारियों की समीक्षा की है। उन्होंने पदाधिकारियों व नेताओं से पूछा कि वे किन-किन इलाकों में पार्टी के राष्ट्रीय स्तर के नेताओं या मंत्रियों की प्रचार के लिए जरूरत महसूस करते हैं। उनकी सूची बनाकर सौंपे।

By Rahul SharmaEdited By: Publish:Thu, 19 Nov 2020 07:22 AM (IST) Updated:Thu, 19 Nov 2020 07:22 AM (IST)
Jammu Kashmir DDC Election: अनुराग ठाकुर ने PAGD से हाथ मिलाने पर कांग्रेस को निशाने पर लिया
अध्यक्ष रविन्द्र रैना ने कहा कि हम इस समय चुनावी गतिविधियों को पूरी तरह से तेजी दे रहे हैं।

जम्मू, राज्य ब्यूरो: जम्मू कश्मीर में हो रहे जिला विकास परिषद (डीडीसी) के चुनावों में भाजपा के प्रचार को धार देने के लिए पार्टी के केंद्रीय स्तर के नेताओं समेत केंद्रीय मंत्री भी दौरे पर आएंगे। केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री एवं जम्मू कश्मीर के चुनाव प्रभारी अनुराग ठाकुर ने जम्मू में पार्टी मुख्यालय में पदाधिकारियों की बैठक में इसके संकेत दिए हैं। बैठक के बाद उन्होंने पीपुल्स एलायंस के साथ हाथ मिलाने पर कांग्रेस को भी निशाने पर लिया है।

पार्टी के पदाधिकारियों की बैठक में अनुराग ठाकुर ने चुनावी तैयारियों की समीक्षा की है। उन्होंने पदाधिकारियों व नेताओं से पूछा कि वे किन-किन इलाकों में पार्टी के राष्ट्रीय स्तर के नेताओं या मंत्रियों की प्रचार के लिए जरूरत महसूस करते हैं। उनकी सूची बनाकर सौंपे। चुनाव में मैं भी पंद्रह दिन से अधिक समय तक रहूंगा और केंद्रीय मंत्री भी प्रचार के लिए आएंगे। हमें गुपकार के एजेंडा को नाकाम बनाना हैं। प्रधानमंत्री मोदी की नीतियों को लोगों तक ले जाना है। सह प्रभारी आशीष सूद ने कहा कि हमें जमीनी सतह पर लोगों तक पहुंच बनानी है। इन चुनावों पर पूरे देश की नजर है।

हार-हार कर हताश-बेहाल हो गई है कांग्रेस: अनुराग ठाकुर ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि पूरे देश में हार-हार कर बेहाल हुई कांग्रेस ने चीन व पाकिस्तान की भाषा बोलने वाले गुपकार गैंग से हाथ मिलाया है। परेशान कांग्रेस यह तय नहीं कर पा रही कि उसे करना क्या है? गुपकार गैंग से कांग्रेस का गठजोड़ दिखाता है कि वह आज उनका सहयोग मांग रही है जो अनुच्छेद 370 बहाली के लिए पाकिस्तान व चीन से समर्थन मांग रहे हैं। हताशा में उसने राष्ट्र-विरोधी ताकतों से हाथ मिला लिया। उन्होंने कहा कि भाजपा ने हमेशा विकास के मुद्दे पर चुनाव लड़े हैं। भाजपा ने वादा किया था कि वह अनु'छेद 370 व 35 ए को समाप्त कर देगी। यह वादा पूरा कर रिफ्यूजियों को मौलिक अधिकार दिए।

हर इलाके में पहुंच रहे नेता: रैना

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष रविन्द्र रैना ने कहा कि हम इस समय चुनावी गतिविधियों को पूरी तरह से तेजी दे रहे हैं। हमारे नेता सक्रिय होकर काम कर रहे है। हर इलाके तक अपनी पहुंच बनाई गई है। यह कोई सामान्य चुनाव नहीं है बल्कि चीन और पाकिस्तान का समर्थन करने वालों के खिलाफ लड़ाई है। बैठक में पूर्व उपमुख्यमंत्री डॉ. निर्मल सिंह, सांसद जुगल किशोर, भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष शमशेर सिंह मन्हास, पूर्व उपमुख्यमंत्री कविन्द्र गुप्ता, राष्ट्रीय सचिव डॉ. नरेंद्र सिंह मौजूद रहे। 

chat bot
आपका साथी