पुंछ नियंत्रण रेखा पर दिगवार सेक्टर में पाक ने किया सीजफायर का उल्लंघन, जवान दे रहे मुंहतोड़ जवाब

सैन्य सूत्रों के अनुसार शाम पांच बजे से पाकिस्तान की ओर से गोलाबारी की जा रही है। यह गोलाबारी दिगवार सेना की चौकियों व रिहायशी इलाकों में की जा रही है।

By Rahul SharmaEdited By: Publish:Sat, 22 Feb 2020 05:15 PM (IST) Updated:Sat, 22 Feb 2020 05:21 PM (IST)
पुंछ नियंत्रण रेखा पर दिगवार सेक्टर में पाक ने किया सीजफायर का उल्लंघन, जवान दे रहे मुंहतोड़ जवाब
पुंछ नियंत्रण रेखा पर दिगवार सेक्टर में पाक ने किया सीजफायर का उल्लंघन, जवान दे रहे मुंहतोड़ जवाब

पुंछ, जेएनएन। जिला पुंछ के दिगवार सेक्टर में पाकिस्तानी सैनिकों ने एक बार फिर सीजफायर का उल्लंघन करते हुए भारतीय चौकियों को निशाना बनाते हुए गोलाबारी शुरू कर दी है। भारतीय जवान भी गोलाबारी का मुंह तोड़ जवाब दे रहे हैं। इससे पहले आज शनिवार सुबह 11 बजे के करीब भी पाकिस्तान की ओर से कस्बा और किरनी सेक्टर में चौकियों व रिहायशी इलाकों को निशाना बनाते हुए गोलाबारी की गई थी। भारतीय जवानों की जवाबी कार्रवाई के बाद गोलाबारी थम गई थी। हालांकि सेना व स्थानीय प्रशासन ने इस गोलाबारी में किसी तरह के नुकसान की जानकारी नहीं दी है।

सैन्य सूत्रों के अनुसार शाम पांच बजे से पाकिस्तान की ओर से गोलाबारी की जा रही है। यह गोलाबारी दिगवार सेना की चौकियों व रिहायशी इलाकों में की जा रही है। हालांकि गोलाबारी शुरू होने के बाद ही गांव के लोग बंकर में चले गए। वहीं भारतीय जवान भी इस गोलाबारी का जवाब दे रहे हैं।

भारतीय सीमा में आतंकियों की घुसपैठ कराने के लिए पाकिस्तान आए दिन सीजफायर का उल्लंघन करता रहता है। गत शुक्रवार दोपहर करीब डेढ़ बजे भी पाक सैनिकों ने पुंछ जिले के शाहपुर किरनी सेक्टर में भारी गोलाबारी की थी। पाकिस्तान ने भारत की अग्रिम चौकियों के अलावा रिहायशी क्षेत्रों पर भी मोर्टार दागे। इससे कई मकानों को नुकसान पहुंचा। गोलाबारी के चलते लोग जुमे की नमाज के लिए भी नहीं जा पाए थे। वहीं, भारतीय सेना ने भी पाक को करारा जवाब दिया था। देर शाम तक दोनों तरफ से गोलाबारी जारी रही। पाक गोलाबारी से सीमांत क्षेत्रों के लोगों में दहशत का माहौल है। इससे पिछले शुक्रवार को भी पाक ने नमाजियों को निशाना बना था, जिसमें एक नमाजी की मौत हो गई थी।

यही नहीं वीरवार की रात को कश्मीर के कुपवाड़ा में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर तैनात भारतीय सेना ने पाकिस्तानी सेना को संघर्ष विराम के उल्लंघन का करारा जवाब दिया है। सेना ने गुलाम कश्मीर के एथमुकाम स्थित पाक के ब्रिगेड व स्पेशल सिक्योरिटी ग्रुप (एसएसजी) मुख्यालय को भारी नुकसान पहुंचाया। भारतीय कार्रवाई में पांच पाकिस्तानी सैनिकों के मारे जाने और सात अन्य के जख्मी होने की सूचना है। हालांकि पाक सेना ने फिलहाल अपने तीन सैनिकों की मौत की पुष्टि की है। गोलाबारी की आड़ में स्वचालित हथियारों से लैस आतंकियों के एक दस्ते ने घुसपैठ का प्रयास किया, लेकिन नाकाम रहे।

chat bot
आपका साथी