पुंछ के देगवार सेक्टर में पाकिस्तान ने दागे गोले, भारतीय जवानों ने दिया मुंहतोड़ जवाब

पाकिस्तान की ओर से राजौरी पुंछ नियंत्रण रेखा पर लगातार गोलाबारी की जा रही है। बुधवार को पाकिस्तान ने राजौरी के केरी व पुंछ के शाहपुर किरनी सेक्टर में गोलाबारी की थी।

By Rahul SharmaEdited By: Publish:Fri, 04 Oct 2019 11:20 AM (IST) Updated:Fri, 04 Oct 2019 02:06 PM (IST)
पुंछ के देगवार सेक्टर में पाकिस्तान ने दागे गोले, भारतीय जवानों ने दिया मुंहतोड़ जवाब
पुंछ के देगवार सेक्टर में पाकिस्तान ने दागे गोले, भारतीय जवानों ने दिया मुंहतोड़ जवाब

जम्मू, जेएनएन। जम्मू-कश्मीर की शांति भंग करने के लिए पाकिस्तान भारतीय सीमा में आतंकवादियों की घुसपैठ करने का लगातार प्रयास कर रहा है। अपनी इसी नापाक साजिश को अंजाम देने के लिए पाकिस्तानी सैनिक आए दिन सीजफायर का उल्लंघन कर भारतीय चौकियों व रिहाशी इलाकों पर गोलाबारी कर रहे हैं। पाकिस्तान की आेर से आज शुक्रवार को पुंछ के देगवार सेक्टर में भारी गोलाबारी की जब भारतीय सेना ने इसका मुंहतोड़ जवाब दिया तो घबराकर पाक सैनिकों की बूंदके शांत हो गइ।

पाकिस्तान सेना ने आतंकवादी संगठनों को शह देने के लिए आज उनके समर्थन में एलओसी मार्च का आह्वान भी किया है। इस मार्च से पहले पाकिस्तानी सेना ने भारतीय चौकियों व रिहायशी इलाकों को निशाना बनाकर गोलाबारी शुरू कर दी। हालांकि इस गोलाबारी में किसी के घायल होने की कोई सूचना नहीं है। गोला दागने का सिलसिला सुबह साढ़े आठ बजे के करीब शुरू हुआ। भारतीय सेना ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए गोलाबारी शुरू कर दी। यह सिलसिला करीब दो घंटे तक लगातार जारी रहा। भारतीय जवानों ने भी जब बड़े हथियारों का इस्तेमाल करते हुए पाकिस्तानी चौकियों को निशाना बना शुरू किया तो घबराकर पाकिस्तानी सैनिकों ने अपनी बंदूके शांत कर ली। 11.30 बजे के बाद से पाकिस्तान की आेर से गोलीबारी नहीं की गइ है। सीमा पर सन्नाटा छाया हुआ है। भारतीय जवान पूरी चौकसी बरते हुए हैं। वहीं रिहायशी इलाकों में रहने वाले लोगों को भी सचेत कर दिया गया है।

पाकिस्तान की ओर से राजौरी पुंछ नियंत्रण रेखा पर लगातार गोलाबारी की जा रही है। बुधवार को पाकिस्तान ने राजौरी के केरी व पुंछ के शाहपुर किरनी सेक्टर में गोलाबारी की थी। इस गोलाबारी में एक व्यक्ति घायल हो गया था। वहीं रविवार को पुंछ के बालाकोट में हुई गोलाबारी में सात लोग घायल हो गए थे। इसके अलावा पाकिस्तानी सेना अब अंतरराष्ट्रीय सीमा पर भी गोलाबारी कर रही है। गत मंगलवार और बुधवार को लगातार दो दिन पाक सैनिकों ने हीरानगर के मनयारी गांव में गोले दागे जिसमें सीमा सुरक्षाबल का एक जवान भी घायल हो गया। इस गोलाबारी में रिहायशी इलाकों में भी काफी नुकसान पहुंचा है।

chat bot
आपका साथी