Akhnoor Road Accident: अखनूर में कार गहरी खाई में गिरी, चालक घायल

वहीं ठंडी खुई में जम्मू-पठानकोट नेशनल हाईवे पर कठुआ से जम्मू की तरफ जा रही एक कार के अचानक ब्रेक लगाने से उसके पीछे चल रही दो कारों में टक्कर हो गई। सबसे आगे वाली कार को उसके पीछे वाली कार ने टक्कर मार दी।

By Edited By: Publish:Tue, 09 Mar 2021 06:52 AM (IST) Updated:Tue, 09 Mar 2021 07:13 AM (IST)
Akhnoor Road Accident: अखनूर में कार गहरी खाई में गिरी, चालक घायल
हादसे के बाद आसपास के लोग भाग कर मौके पर पहुंचे और राहत व बचाव कार्य शुरू किया।

जागरण टीम : अखनूर में एक कार गहरी खाई में गिर गई। इस हादसे में कार चालक घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे छुट्टी दे दी गई।

वहीं, विजयपुर के ठंडी खुई में जम्मू-पठानकोट नेशनल हाईवे पर कठुआ से जम्मू की तरफ जा रही एक कार के अचानक ब्रेक लगाने से उसके पीछे चल रही दो कारों में टक्कर हो गई। इससे वहां अफरातफरी का माहौल बन गया। हादसे के बाद सड़क पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। सबसे आगे वाली कार को उसके पीछे वाली कार ने टक्कर मार दी। इस हादसे में तीन लोग घायल हो गए।

हादसे के बाद आसपास के लोग भाग कर मौके पर पहुंचे और राहत व बचाव कार्य शुरू किया। स्थानीय लोगों ने घायलों को विजयपुर अस्पताल पहुंचाया, जहां से उनको जीएमसी जम्मू रेफर कर दिया गया। घायलों में रियाज अहमद और उनकी पत्नी शमीना और दंपति की बेटी इसरा के नाम शामिल हैं। वे अलनूर कालोनी श्रीनगर के रहने वाले हैं।

सड़क हादसे में एक ही परिवार के तीन लोग घायल: ठंडी खुई में जम्मू-पठानकोट नेशनल हाईवे पर कठुआ से जम्मू की तरफ जा रही एक कार के अचानक ब्रेक लगाने से उसके पीछे चल रही दो कारों में टक्कर हो गई। सबसे आगे वाली कार को उसके पीछे वाली कार ने टक्कर मार दी। इस हादसे में तीन लोग घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने घायलों को विजयपुर अस्पताल पहुंचाया, जहां से उनको जीएमसी जम्मू रेफर कर दिया गया। घायलों में रियाज अहमद और उनकी पत्नी शमीना और दंपति की बेटी इसरा के नाम शामिल हैं। वे अलनूर कालोनी श्रीनगर के रहने वाले हैं।

chat bot
आपका साथी