महंगाई कम नहीं होने पर बसपा ने सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन

संवाद सहयोगी आरएसपुरा बढ़ती महंगाई के विरोध में सोमवार को बसपा कार्यकर्ताओं ने केंद्र

By JagranEdited By: Publish:Tue, 27 Oct 2020 06:17 AM (IST) Updated:Tue, 27 Oct 2020 06:17 AM (IST)
महंगाई कम नहीं होने पर बसपा ने सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन
महंगाई कम नहीं होने पर बसपा ने सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन

संवाद सहयोगी, आरएसपुरा : बढ़ती महंगाई के विरोध में सोमवार को बसपा कार्यकर्ताओं ने केंद्र राज्य सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। सलैड़ गांव में बसपा जिला संयोजक व पूर्व सरपंच तिलकराज की अगुवाई में लोगों ने हाथों में सब्जियां लेकर महंगाई का विरोध किया गया।

तिलकराज ने कहा कि देश भर में केंद्र सरकार महंगाई व बढ़ती आर्थिक मंदी के लिए जिम्मेदार है। उन्होंने कहा कि जब देश की सत्ता भाजपा ने संभाली थी तो लोगों को लगा था कि अब महंगाई पर काबू पाया लिया जाएगा, लेकिन भाजपा सरकार ऐसा नहीं कर पाई। सत्ता में आने से पहले भाजपा ने वादा किया था कि महंगाई कम होगी, लेकिन महंगाई बढ़ गई। आलू, प्याज ही नहीं दाल भी जनता की थाली से गायब हो गई है। इससे जनता का बुरा हाल है। किसानों के बिजली के बिल बहुत ज्यादा भेजे जा रहे हैं। डीजल पेट्रोल के दाम बढ़ा दिए गए हैं। दालों के दाम बढ़ा दिए गए हैं। विकास के नाम पर जनता को गुमराह किया जा रहा है। तिलकराज ने भाजपा पर जनता से झूठे वादे कर गुमराह करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि आज लोग महंगाई व कोरोना महामारी के बीच पिस कर रह गए हैं। उन्होंने चेतावनी दी सरकार बढ़ी महंगाई की दरें कम करे अन्यथा इसके विरोध में अब देश का ग्रामीण क्षेत्र सड़कों पर आ जाएगा। इस दौरान काफी संख्या में बसपा कार्यकर्ताओं सहित लोगों ने भाग लिया।

chat bot
आपका साथी