घोड़ी पर बैठते ही दुल्हे काे पुलिस ने कर लिया गिरफ्तार, जानिए क्या है मामला?

यह मामला जम्मू से बीस किलोमीटर की दूरी पर स्थित बिश्नाह विधानसभा क्षेत्र के गांव कोटली चाढ़का का है।

By Rahul SharmaEdited By: Publish:Fri, 22 Feb 2019 11:43 AM (IST) Updated:Fri, 22 Feb 2019 11:43 AM (IST)
घोड़ी पर बैठते ही दुल्हे काे पुलिस ने कर लिया गिरफ्तार, जानिए क्या है मामला?
घोड़ी पर बैठते ही दुल्हे काे पुलिस ने कर लिया गिरफ्तार, जानिए क्या है मामला?

बिश्नाह, जेएनएन। पूरा घर राेशनी से जगमगा रहा है। दुल्हा घोड़ी पर सवार है और उसके रिश्तेदार बारात के आगे नाच रहे हैं। अचानक पुलिस की जीम आती है और वहां खड़े गांव के लोगों से एक युवक के बारे में जानकारी मांगती है। लोग घोड़ी पर बैठे युवक की ओर इशारा करते हैं। पुलिस टीम में शामिल जवान घोड़ी पर बैठे युवक को हिरासत में लेते हुए पुलिस स्टेशन चलने के लिए कहते हैं। बैंड-बाजे बंद हो जाते हैं और बारात में सन्नाटा छा जाता है। हर कोई यह जानने को इच्छुक है कि आखिरकार दुल्हे ने ऐसा क्या किया है, जो पुलिस उसे शादी वाले दिन ही गिरफ्तार कर रही है। परिजनों ने पुलिस से शादी होने तक इतंजार करने की बात भी कही परंतु उन्होंने एक नहीं मानी। हां यह जवाब दिया कि पुलिस स्टेशन में किसी युवती ने दुल्हे के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज करवाया है।

यह मामला जम्मू से बीस किलोमीटर की दूरी पर स्थित बिश्नाह विधानसभा क्षेत्र के गांव कोटली चाढ़का का है। अजय कुमार के घर पिछले एक सप्ताह से शादी समारोह की धूम चल रही थी। वीरवार शाम को बारात निकलनी थी। विधिवत पूजा के बाद दुल्हे के सिर पर सहरा सजाया गया। उसके बाद उसे घाड़ी पर बैठाया गया। उसी दौरान पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में उसे गिरफ्तार कर लिया।

शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने का आरोप

अजय कुमार के खिलाफ एक युवती ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है। उसने बताया कि अजय ने पहले उसे शादी का झांसा देकर प्यार के जाल में फंसा लिया। उसके शारीरिक संबंध भी बनाए। बाद में शादी से मुकर गया अौर कहीं और सगाई कर ली। यही नहीं आरोपित ने युवती से बात करना भी बंद कर दिया। जब युवती को उसकी शादी कहीं और तय होने की बात पता चली तो वह पुलिस के पास पहुंच गई। युवती ने बिश्नाह पुलिस स्टेशन में अजय के खिलाफ दुष्कर्म व धोखाधड़ी का मामला दर्ज करवाया है।

नहीं हो पाई युवक की शादी

युवती की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने त्वरित करवाई करते हुए आरोपित अजय कुमार को उस समय गिरफ्तार कर लिया जब वह घर से बारात लेकर निकल रहा था। उसे पूछताछ के लिए थाने ले जाया गया। घरवालों ने बड़ी कोशिश की कि पुलिस लड़के को शादी करने का वक्त दे परंतु मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने इसकी इजाज नहीं दी। अभी भी दुल्हा बिश्नाह थाने में बंद है। हालांकि पुलिस का कहना है कि उन्होंने पीड़ित युवती का मेडिकल करवा लिया है और आज वह आगे की कार्रवाई करेंगे। 

chat bot
आपका साथी