सर्तक सीमा प्रहरियों ने घुसपैठ नाकाम की, एक घुसपैठिया मार गिराया

सीमा सुरक्षा बल के सर्तक जवानों ने वीरवार को जम्मू के अरनिया सेक्टर में पाकिस्तान की ओर से आतंकवादियों की घुसपैठ करवाने की कोशिश नाकाम किया।

By Preeti jhaEdited By: Publish:Thu, 04 Jan 2018 12:24 PM (IST) Updated:Thu, 04 Jan 2018 12:29 PM (IST)
सर्तक सीमा प्रहरियों ने घुसपैठ नाकाम की, एक घुसपैठिया मार गिराया
सर्तक सीमा प्रहरियों ने घुसपैठ नाकाम की, एक घुसपैठिया मार गिराया

जम्‍मू, [राज्‍य ब्‍यूरो] । सीमा सुरक्षा बल के सर्तक जवानों ने वीरवार को जम्मू के अरनिया सेक्टर में पाकिस्तान की ओर से आतंकवादियों की घुसपैठ करवाने की कोशिश को नाकाम किया। धुंध की आड में आतंकवादियों को इस आेर भेजने की पाकिस्तान की इस कोशिश के दौरान एक घुसपैठिए को मार गिराया गया।

बिश्‍नाह के अरनिया में अंतराष्‍ट्रीय सीमा पर सुबह सात बजे के करीब पाकिस्तान की उमरा वाली पोस्ट की ओर से धुंध की आड़ में फैंसिंग के पास आ गए आतंकवादियों के एक दल को देखते  सतर्क जवानों ने मोर्चा संभाल लिया।

सीमा सुरक्षा बल के जवानों के चेतावनी देने के बाद आतंकवादी गोलीबारी करते हुए वापस भागने लगे। सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने भाग रहे आतंकवादियों में से एक को मार गिराया। तलाशी अभियान के दौरान सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने मारे गए घुसपैठिए के शव को बरामद कर लिया है। क्षेञ को खंगाला जा रहा है।

पाकिस्तान ने बुधवार को सांबा सेक्टर में सीमा सुरक्षा बल के हैड कांस्‍टेबल आरपी हाजरा को स्नाइपर गन से निशाना बनाकर उसे शहीद कर दिया था। हेड कांस्टेबल हाजरा पश्चिम बंगाल के निवासी हैं। वीरवार को उनके पार्थिव शरीर को सैन्‍य सम्‍मानपूर्वक घर भेजा जा रहा है।

chat bot
आपका साथी