कुपवाड़ा में रहस्यमय परिस्थितयों में पड़ा एक युवक का शव बरामद

उत्तरी कश्मीर के जिला कुपवाड़ा में रहस्यमय परिस्थितयों में पड़ा एक युवक का शव बरामद किया है।

By Preeti jhaEdited By: Publish:Fri, 13 Apr 2018 11:39 AM (IST) Updated:Fri, 13 Apr 2018 11:39 AM (IST)
कुपवाड़ा में रहस्यमय परिस्थितयों में पड़ा एक युवक का शव बरामद
कुपवाड़ा में रहस्यमय परिस्थितयों में पड़ा एक युवक का शव बरामद

श्रीनगर, राज्य ब्यूरो । उत्तरी कश्मीर के जिला कुपवाड़ा में रहस्यमय परिस्थितयों में पड़ा एक युवक का शव बरामद किया है। फिलहाल,पुलिस ने मामला दर्ज कर मृतक की मौत के कारणों का पता लगाने के लिए छानबीन शुरु कर दी है।

यहां मिली जानकारी के अनुसार, आज सुबह सात बजे के करीब वुरसुन-कुपवाड़ा के ग्रामीणों ने गांव के बाहर खेतों में एक युवक का शव पड़े देखा। ग्रामीणों ने उसी समय पुलिस को सूचित कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस दल मौके पर पहुंचा। उसने शव का पंचनामा करते हुए उसे अपने कब्जे में लिया और शिनाख्त कराने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

संबधित पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मृतक की पहचान वुरसुन गांव के रहने वाले अब्दुल सत्तार गनी के 18 वर्षीय पुत्र मंजूर अहमद गनी के रुप में हुई है। वह गत रात से लापता बताया जाता है। उसके शव पर किसी हथियार से वार किए जाने के निशान भी नहीं मिले हैं। फिलहाल, मामला दर्ज कर लिया गया है। उसकी मौत का पता लगाने के लिए उसके कुछ रिश्तेदारों और दोस्तों से भी पूछताछ की गई है। पोस्टमार्टम के बाद शव को उसके वारिसों के हवाले कर दिया गया है।

केरी सेक्टर में दो पाकिस्तानी सैनिक ढेर

जम्मू जिले के अखनूर के केरी सेक्टर में भारतीय सेना ने दो पाकिस्तान सैनिकों को ढेर कर अपने दो जवानों की शहादत का बदला ले लिया। इस दौरान सेना ने पाक की दो चौकियां भी तबाह कर दी हैं। गोलाबारी में एक भारतीय जवान जख्मी हो गया। वहीं राजौरी के उप जिला नौशहरा के लाम सेक्टर में पाक गोलाबारी में सेना का एक जवान घायल हुआ है।

जोगमा बट्टल इलाके में भारतीय चौकी नत्थू पोस्ट पर मंगलवार को गोलाबारी कर 8 जैकलाई के दो जवानों को शहीद करने वाले पाकिस्तान ने बुधवार रात फिर गोले दागना शुरू कर दिए। सुबह साढ़े चार बजे तक जारी रही गोलाबारी का कड़ा जवाब दिया गया। वीरवार शाम साढ़े चारे बजे करीब पाकिस्तान की ओर से नियंत्रण से सटे जोगमा बट्टल की ललयाली पोस्ट पर फिर गोलाबारी शुरू हो गई। गोलाबारी में सेना की 8 जैकलाई के जवान लांस नायक साहिल सिंह के घायल होने की सूचना है। उसे शाम को सेना के हेलीकॉप्टर से मिलिट्री अस्पताल पहुंचाया गया।

सूत्रों के अनुसार साहिल सेना की 61 आरआर का जवान है जो इस समय जैकलाई के साथ अटैच है। सूत्रों के अनुसार भारतीय सेना की कड़ी जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तानी सेना को भारी नुकसान हुआ है। ललयाली पोस्ट पर गोले दाग रही दो पाकिस्तानी चौकियों को तबाह कर दिया है। दो पाकिस्तानी सैनिकों के मारे जाने की सूचना है। खुफिया एजेंसियों के अनुसार पाकिस्तानी इलाके में एंबुलेंस को घायलों को ले जाता देखा गया है। अखनूर में नियंत्रण रेखा से सटे अंतर्राष्ट्रीय इलाके में सीमा सुरक्षा बल किसी भी स्थिति का सामना करने के लिए तैयार है। अप्रैल में अब तक राज्य में आतंकी मुठभेड़ों व सीमा पर पाकिस्तान की गोलाबारी का सामना करते हुए आठ जवान शहीद हो चुके हैं। इनमें से चार ने जम्मू संभाग में देश की खातिर जान दी है।

वहीं पाक सेना ने वीरवार को फिर नियंत्रण रेखा पर राजौरी के उप जिला नौशहरा के लाम सेक्टर में भारी गोलाबारी की, जिसमें सेना का जवान घायल हो गया। पाक सेना ने लाम सेक्टर में सैन्य चौकियों को निशाना बनाने के साथ रिहायशी क्षेत्रों पर भी मोर्टार दागे। इस गोलाबारी में सेना का जवान तेज बहादुर ¨सह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तुरंत सेना के 150 जनरल अस्पताल राजौरी में भर्ती करवाया गया। भारतीय सेना ने भी पाक को मुंहतोड़ जवाब दिया। पाक सेना ने रात तक भारतीय क्षेत्रों में गोलाबारी जारी रखी। गत बुधवार को पुंछ के कृष्णा घाटी सेक्टर में पाक गोलाबारी में सेना का नायक शहीद हो गया था। 

chat bot
आपका साथी