DDC Elections : कश्मीर में भाजपा कार्यकर्ताओं का बलिदान रंग लाएगा

कश्मीर घाटी के शोपियां जिले में आगामी जिला विकास परिषद के चुनाव प्रचार के दौरान मीडिया को संबोधित करते हुए कृष्णलाल गुर्जर ने कहा कि भाजपा कार्यकताओं का बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा। उनका बलिदान रंग लाएगा। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं को तंग करेंगे उससे भाजपा को लाभ होगा।

By VikasEdited By: Publish:Sat, 21 Nov 2020 04:46 PM (IST) Updated:Sat, 21 Nov 2020 04:46 PM (IST)
DDC Elections : कश्मीर में भाजपा कार्यकर्ताओं का बलिदान रंग लाएगा
कृष्णलाल गुर्जर ने कहा कि भाजपा कार्यकताओं का बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा।

जम्मू, जेएनएन। फरीदाबाद लोकसभा सीट से सांसद कृष्णपाल गुर्जर ने कहा कि जम्मू कश्मीर के विकास हेतु लोकतंत्र का मजबूत होना बहुत आवश्यक है। भारतीय जनता पार्टी ही वह राजनीतिक दल है जिसमें जम्मू-कश्मीर का विकास करने की क्षमता, नेक इरादा और सामर्थ है। इसी कार्य की पूर्ति हेतु भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व द्वारा मुझे जिला विकास परिषद चुनावों का उत्तरदायित्व देने के लिए मैं पार्टी हाई कमान का आभारी हूं। जम्मू कश्मीर राज्य में लोकतंत्र और संगठन को सुदृढ़ करने के लिए में पूरी तत्परता से कार्यरत रहूंगा। जम्मू-कश्मीर के विकास के लिए भारतीय जनता पार्टी सदैव कार्यरत है। इसी पावन कार्य हेतु आज कश्मीर घाटी के शोपियां जिले में मोशवरा कल्लाह क्षेत्र में चुनाव प्रचार किया और जनता से जनसमर्थन मांगा। यहां जनता का उत्साह और लोकतंत्र के प्रति सम्पर्ण देखकर मैं यह कह सकता हूं कि भारतीय जनता पार्टी यहां पर एक बड़ी सफलता की ओर अग्रसर है।

कश्मीर घाटी के शोपियां जिले में आगामी जिला विकास परिषद के चुनाव प्रचार के दौरान मीडिया को संबोधित करते हुए कृष्णलाल गुर्जर ने कहा कि भाजपा कार्यकताओं का बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा। उनका बलिदान रंग लाएगा। कश्मीर घाटी में जितना लोग भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं को तंग करेंगे उससे भाजपा को कश्मीर में उतना ही लाभ होगा। लोगों का उत्साह यह बता रहा है कि आगामी जिला विकास परिषद के चुनावों में भाजपा जरूर खिलेगा। उन्होंने कहा कि देश के दुश्मन चाहे जो भी कर लें, जम्मू-क्श्मीर के विकास हेतु जो लोकतांत्रिक यज्ञ प्रारंभ हुआ है उसमें कोई भी विघ्न नहीं आने देंगे। आगामी जिला विकास परिषद के चुनावों में भारतीय जनता पार्टी की विजय पताका को फहराने का दायित्व उन्हें सौंपा गया हैं उसे वह अवश्य पूरा करेंगे। 

chat bot
आपका साथी