चुनाव में अहम भूमिका निभाएगा भाजपा महिला मोर्चा

संवाद सहयोगी, मीरां साहिब : भाजपा महिला मोर्चा की तरफ से बुधवार को मीरां साहिब क्षेत्र में अ

By JagranEdited By: Publish:Wed, 16 Jan 2019 07:18 PM (IST) Updated:Wed, 16 Jan 2019 07:18 PM (IST)
चुनाव में अहम भूमिका निभाएगा भाजपा महिला मोर्चा
चुनाव में अहम भूमिका निभाएगा भाजपा महिला मोर्चा

संवाद सहयोगी, मीरां साहिब : भाजपा महिला मोर्चा की तरफ से बुधवार को मीरां साहिब क्षेत्र में आयोजित बैठक में निकट भविष्य में संभावित लोकसभा तथा विधानसभा चुनाव को लेकर विचार विमर्श किया गया।

भाजपा महिला मोर्चा की जिला प्रधान मीता शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित बैठक के दौरान महिला मोर्चा की राज्य महासचिव संजीता डोगरा, आरएसपुरा प्रभारी कुंती जसरोटिया, भारती शर्मा, प्रवीण कुमारी जिला प्रधान बृजेश्वर ¨सह राणा, मंडल प्रधान मीरां साहिब अशोक चौधरी, नत्था राम, नारायण शर्मा सहित पार्टी से जुड़े कई लोग उपस्थित थे।

भाजपा के जिला प्रधान बृजेश्वर ¨सह राणा ने पार्टी के आगामी कार्यक्रम को लेकर चर्चा की। उन्होंने कहा कि पार्टी की महिला ¨वग को चुनाव को लेकर अभी से तैयारियां शुरू करनी चाहिएं। जिससे लोगों को पार्टी की नीतियों व सरकार की योजनाओं के बारे में जानकारी दी जा सके।

वहीं, भाजपा महिला मोर्चा की संजीता डोगरा ने भी विचार प्रकट करते हुए मोर्चा की मौजूदा सदस्यों से कहा कि वह चुनाव को लेकर पूरी तरह से तैयार रहें और •िाला के हरेक गांव में जाकर लोगों को सरकार की योजनाओं बारे जानकारी दें। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश के लिए जिन कल्याणकारी योजनाओं को लागू किया है उसको लोगों तक लेकर जाना सबका कर्तव्य है।

उन्होंने कहा कि वर्ष 2019 में होने वाले लोकसभा चुनाव में केंद्र में एक बार फिर से भाजपा सरकार ही बनेगी, क्योंकि देश की जनता को नरेंद्र मोदी से बेहतर कोई प्रधानमंत्री नहीं मिल सकता। इस मौके पर जिला प्रधान मीता शर्मा सहित आदि लोगों ने भी विचार प्रकट किए।

chat bot
आपका साथी