Jammu Kashmir BJP: व्यापारियों के मुद्दों को सरकार तक पहुंचाएगी भाजपा, कोर ग्रुप की बैठक में हुई चर्चा

काेर ग्रुप सदस्यों ने इस पर गंभीरता दिखाते हुए कहा कि व्यापारियों के हितों की रक्षा हर हाल में की जानी चाहिए। इसलिए पार्टी केंद्रीय गृहमंत्री व उपराज्यपाल से मिलकर सारे मामले को रखेगी। यह सुनिश्चित किया जाएगा कि व्यापारियों के हितों की किसी भी सूरत में अनदेखी न हो।

By Vikas AbrolEdited By: Publish:Sun, 26 Sep 2021 11:29 AM (IST) Updated:Sun, 26 Sep 2021 11:29 AM (IST)
Jammu Kashmir BJP: व्यापारियों के मुद्दों को सरकार तक पहुंचाएगी भाजपा, कोर ग्रुप की बैठक में हुई चर्चा
पार्टी के कोर ग्रुप की त्रिकुटा नगर स्थित पार्टी मुख्यालय में बैठक हुई

जम्मू, जागरण संवाददाता । जम्मू-कश्मीर प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के कोर ग्रुप ने फैसला किया है कि वह जम्मू के व्यापारियों के मुद्दों को जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के समक्ष उठाएगी।

पार्टी के कोर ग्रुप की त्रिकुटा नगर स्थित पार्टी मुख्यालय में बैठक हुई जिसकी अध्यक्षता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं प्रदेश प्रभारी तरूण चुग ने की जिसमें प्रदेशाध्यक्ष रविंद्र रैना, प्रधानमंत्री कार्यालय में राज्यमंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह, सह-प्रभारी आशीष सूद, संगठन महामंत्री अशोक कौल, सांसद जुगल किशोर, पूर्व उपमुख्यमंत्री डॉ. निर्मल सिंह व कविंद्र गुप्ता समेत अन्य कोर ग्रुप सदस्यों ने भाग लिया।जम्मू में रिलायंस रिटेल स्टोर खोलने व अन्य मुद्दे पर जम्मू के व्यापारियों के बंद से उपजे हालात पर चर्चा की गई।

काेर ग्रुप सदस्यों ने इस पर गंभीरता दिखाते हुए कहा कि व्यापारियों के हितों की रक्षा हर हाल में की जानी चाहिए। इसलिए पार्टी केंद्रीय गृहमंत्री व उपराज्यपाल से मिलकर सारे मामले को रखेगी। यह सुनिश्चित किया जाएगा कि जम्मू के व्यापारियों के हितों की किसी भी सूरत में अनदेखी न हो। बैठक में कोर ग्रुप ने सभी पार्टी कार्यकर्ताओं से विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटने की अपील की जोकि परिसीमन प्रक्रिया पूरी होने के बाद किसी भी समय हो सकते है।

कोर ग्रुप ने उपराज्यपाल प्रशासन की तरफ से भ्रष्टाचार व आतंकवाद के खिलाफ लिए गए फैसलों की सराहना की। सदस्यों ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रयासों से जम्मू-कश्मीर में केंद्रीय मंत्रियों के जन-संपर्क दौरों से विकास को गति मिल रही है। तरूण चुग ने जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद पर अंकुश लगाने के लिए की जा रही प्रशासन की सराहना की।

प्रदेश प्रधान रविंद्र रैना ने कहा कि भाजपा व्यापारियों के हितों की रक्षा के लिए गंभीर है और कार्यकर्ताओं से चुनाव के लिए जुट जाने को कहा। कोर ग्रुप ने अगले एक सप्ताह के भीतर एक बार फिर से बैठक करने का फैसला लिया है जिसमें जम्मू-कश्मीर के राजनीतिक परिदृश्य पर विस्तार से चर्चा होगी। आज की बैठक में कई मुद्दों पर चर्चा नहीं हो पाई।

chat bot
आपका साथी