सबके दिल में जगह बनाने की कोशिश करेगी भाजपा, संगठन पर्व आयोजित करेगी Jammu News

संसदीय चुनाव में मिली भारी जीत के बाद भाजपा हर व्यक्ति तक पहुंच बनाने के लिए ही नहीं बल्कि दिल में जगह बनाने के लिए संगठन पर्व आयोजित करेगी।

By Rahul SharmaEdited By: Publish:Sun, 16 Jun 2019 10:58 AM (IST) Updated:Sun, 16 Jun 2019 10:58 AM (IST)
सबके दिल में जगह बनाने की कोशिश करेगी भाजपा, संगठन पर्व आयोजित करेगी Jammu News
सबके दिल में जगह बनाने की कोशिश करेगी भाजपा, संगठन पर्व आयोजित करेगी Jammu News

राज्य ब्यूरो, जम्मू : संसदीय चुनाव में मिली भारी जीत के बाद भाजपा हर व्यक्ति तक पहुंच बनाने के लिए ही नहीं, बल्कि दिल में जगह बनाने के लिए संगठन पर्व आयोजित करेगी। इसका फैसला प्रदेश भाजपा की कार्यकारी समिति की बैठक में किया गया। पार्टी के राष्ट्रीय उप प्रधान और राज्य प्रभारी अविनाश राय खन्ना विशेष रूप से शामिल हुए।

खन्ना ने कहा कि पार्टी के सदस्यता अभियान के लिए शिवराज सिंह चौहान को राष्ट्रीय प्रभारी और चार नेताओं को उपप्रभारी बनाया गया है। संसदीय चुनाव में मिली भारी जीत के बाद पार्टी की जिम्मेदारी भी बढ़ गई है। कार्यकर्ताओं से उम्मीद है कि वे लोगों की आकांक्षाओं पर खरा उतरें। अब हर कार्यकर्ता को एक मिशन के साथ काम करते हुए विधानसभा चुनाव के लिए काम करना होगा। केंद्रीय जहाजरानी, रसायन और खाद मंत्री मनसुख लाल मांडविया ने बैठक में शिरकत करते हुए कहा कि पार्टी ने कड़ी मेहनत के साथ बेहतर परिणाम सामने लाए हैं। राष्ट्र के लिए कुर्बानियां दीं हैं।

पार्टी के बीच नियमित तौर पर बैठकें होनी चाहिए

उन्होंने राष्ट्रीय स्तर पर चलाए जाने वाले पार्टी के सदस्यता अभियान बारे में बताया। प्रदेश प्रधान रवीन्द्र रैना ने कहा कि पार्टी के बीच नियमित तौर पर बैठकें होनी चाहिए, ताकि संगठनात्मक आत्ममंथन हो सके। लोगों ने धर्म जाति-पांति से ऊपर उठकर भाजपा को वोट दिए हैं। अब हमारी भी लोगों के प्रति जिम्मेदारी बढ़ गई है। सांसद जुगल किशोर ने कहा कि केंद्र ने बहुत सारी योजनाओं आम लोगों के हितों के लिए चलाई है।

संगठन पर्व के जरिए अधिक से अधिक लोगों के दिलों के बीच जगह बनाने का लक्ष्य 

प्रदेश महामंत्री अशोक कौल ने कहा कि संगठन पर्व के जरिए अधिक से अधिक लोगों के दिलों के बीच जगह बनाई जाएगी। संगठन पर्व के राष्ट्रीय प्रभारी शिवराज सिंह चौहान के निर्देश पर जुगल डोगरा को सदस्यता अभियान का प्रभारी बनाया गया है। प्रिया सेठी और अली मोहम्मद मीर को उप प्रभारी बनाया गया है। महासचिव डा. नरेंद्र सिंह ने प्रस्ताव का ड्राफ्ट पेश किया जिस पर विचार विमर्श किया गया। फाइनल ड्राफ्ट के लिए सुझाव दिए गए। पूर्व उपमुख्यमंत्री डा. निर्मल सिंह, पूर्व उपमुख्यमंत्री कवीन्द गुप्ता, पूर्व मंत्री सत शर्मा ने भी संबोधित किया।

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप

chat bot
आपका साथी