Independence Day 2021: स्वतंत्रता दिवस पर भाजपा ने दिखाया जोश, 10,500 मंडलों में हुआ ध्वजारोहण

जम्मू में पार्टी मुख्यालय में प्रदेश अध्यक्ष रविन्द्र रैना ने ध्वजारोहण किया जो कश्मीर में डेरा डाले बैठे संगठन महामंत्री अशोक कौल ने श्रीनगर में ध्वजारोहण किया। जिला में भी भाजपा कार्यालय में आजादी का अमृत महोत्सव बनाने के कार्यक्रम हुए।

By Vikas AbrolEdited By: Publish:Mon, 16 Aug 2021 09:08 PM (IST) Updated:Mon, 16 Aug 2021 09:08 PM (IST)
Independence Day 2021: स्वतंत्रता दिवस पर भाजपा ने दिखाया जोश, 10,500 मंडलों में हुआ ध्वजारोहण
पार्टी ने पांच अगस्त से लेकर 15 अगस्त तक कार्यक्रमों का आयोजन कर आजादी का अमृत महोत्सव मनाया।

जम्मू, राज्य ब्यूरो। अनुच्छेद 370 मुक्त जम्मू कश्मीर में 75वें स्वतंत्रता दिवस पर भाजपा ने भारी उत्साह दिखाया। कश्मीर में भी जश्न-ए-आजादी की धूम रही। पार्टी ने प्रदेश में 10,500 मंडलों में ध्वजारोहण कर जम्मू कश्मीर में राष्ट्रवाद की मजबूती का संदेश दिया।

जम्मू में पार्टी मुख्यालय में प्रदेश अध्यक्ष रविन्द्र रैना ने ध्वजारोहण किया जो कश्मीर में डेरा डाले बैठे संगठन महामंत्री अशोक कौल ने श्रीनगर में ध्वजारोहण किया। जिला में भी भाजपा कार्यालय में आजादी का अमृत महोत्सव बनाने के कार्यक्रम हुए। जम्मू में पार्टी ने एक शाम, शहीद के नाम कार्यक्रम का भी आयोजन किया। पार्टी ने पांच अगस्त से लेकर 15 अगस्त तक कार्यक्रमों का आयोजन कर आजादी का अमृत महोत्सव मनाया।

कश्मीर में गत दिनों भाजपा नेता, उनकी पत्नी की हत्या करने वाले आतंकवादी देशभक्त लोगों के जोश को कम नही कर पाए। ऐसे में सभी जिलों में तिरंगा फहराने के कार्यक्रम हुए। पार्टी प्रवक्ता अल्ताफ ठाकुर ने बताया कि कश्मीर में पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा तिरंगा फहराने के लिए 300 से अधिक बड़े कार्यक्रम हुए। इसके साथ मंडल स्तर पर छोटे छोटे कार्यक्रम हुए। स्वतंत्रता दिवस पर कश्मीर के ग्रामीणों में भी जोश दिखा। तेज विकास की उम्मीद रखने वाले जिला विकास परिषदों व ब्लाक डेवेलपमेंट काउंसिल के अध्यक्षों ने कश्मीर के कई हिस्सों में ध्वजारोहण किया। ऐसा कर उन्होंने आतंकवादियों को स्पष्ट संकेत दिया कि वे राष्ट्रवादी लोगों को डरा नही सकते हैं।

वहीं दूसरी ओर केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख में भी स्वतंत्रता दिवस पर जोश दिखा। लद्दाख के सांसद व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सांसद जामयांग सेरिंग नाम्गयाल ने लेह में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ ध्वजारोहण किया। इसके साथ लेह हिल काउंसिल में भी स्वतंत्रता दिवस का कार्यक्रम हुआ।

chat bot
आपका साथी