Jammu Kashmir: भाजपा ने पंडित दीन दयाल उपाध्याय को दी श्रद्धांजलि, पार्टी मुख्यालय में किया कार्यक्रम का आयोजन

तरूण चुग ने श्रद्धांजलि कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि पंडित जी ने उन्नत भारत का जो सपना देखा था आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी उसे पूरा करने की दिशा में कार्य कर रहे हैं। पंडित जी चाहते थे कि समाज के निम्न वर्ग तक सरकार की मदद पहुंचनी चाहिए

By Vikas AbrolEdited By: Publish:Sat, 25 Sep 2021 09:09 PM (IST) Updated:Sat, 25 Sep 2021 09:09 PM (IST)
Jammu Kashmir: भाजपा ने पंडित दीन दयाल उपाध्याय को दी श्रद्धांजलि, पार्टी मुख्यालय में किया कार्यक्रम का आयोजन
तरूण चुग व प्रदेशाध्यक्ष रविंद्र रैना समेत सभी नेताओं ने उपाध्याय की फोटो पर फूलमालाएं अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

जम्मू, जागरण संवाददाता । राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के नेता व भारतीय जन संघ के संस्थापक सदस्य पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती पर प्रदेश भारतीय जनता पार्टी की ओर से शनिवार को त्रिकुटा नगर स्थित मुख्यालय में श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

पार्टी मुख्यालय में आयोजित इस कार्यक्रम के दौरान भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव एवं जम्मू-कश्मीर के प्रभारी तरूण चुग व प्रदेशाध्यक्ष रविंद्र रैना समेत सभी प्रमुख नेताओं ने उपाध्याय की फोटो पर फूलमालाएं अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।तरूण चुग ने श्रद्धांजलि कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि पंडित जी ने उन्नत भारत का जो सपना देखा था, आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी उसे पूरा करने की दिशा में कार्य कर रहे हैं। चुग ने कहा कि पंडित जी चाहते थे कि समाज के निम्न वर्ग तक सरकार की मदद पहुंचनी चाहिए और आज मोदी सरकार ने इस वर्ग के लिए कई कल्याणकारी योजनाएं शुरू की है। आज सबको बैंकिंग सेवाओं से जोड़ा जा रहा है और सबको शौचालय जैसी बुनियादी सुविधा मिल रही है।

चुग ने कहा कि जब पूरी दुनिया कोरोना महामारी से जूझ रही थी, उस समय भारत दुनिया के लिए एक मार्ग दर्शक बनकर उभरा।रविंद्र रैना ने पंडित जी को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि वह राष्ट्रवाद को हर राजनीति से ऊपर मानते थे। उनका मानना था कि हमारी संस्कृति हमें सबके कल्याण की शिक्षा देती है और उन्हाेंने हमेशा मानवता को सर्वोपरि माना। यह उनकी महानता ही थी, विपक्षी नेता भी राष्ट्रीय मुद्दों पर उनसे चर्चा करते थे।

श्रद्धांजलि कार्यक्रम के दौरान अन्य नेताओं ने भी अपने विचार रखे।श्रद्धांजलि कार्यक्रम में पार्टी उपाध्यक्ष विरेंद्रजीत सिंह, शाम चौधरी व युद्धवीर सेठी, महासचिव विबोद गुप्ता व डॉ. देवेंद्र कुमार मन्याल, मुख्यालय प्रभारी प्रिया सेठी, पूर्व मंत्री चंद्र प्रकाश गंगा, अब्दुल गनी कोहली, पूर्व विधायक नीलम लंगेह, सचिव चौधरी विक्रम रंधावा, अरविंद गुप्ता, अंजू डोगरा व रेखा महाजन, पूर्व एमएलसी चरणजीत सिंह खालसा, मुनीश शर्मा, बलदेव सिंह, तिलक राज गुप्ता, राजीव चाढ़क, डॉ. प्रदीप मोहत्रा, विनय गुप्ता, मोहम्मद रफीक, नरेश सिंह, शैलजा गुप्ता, प्रेम गुप्ता, पुनीत महाजन व जेडी सिंह मुख्य रूप से मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी