Jammu Kashmir: भाजपा ने महाराजा हरि सिंह को पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष रविंद्र रैना संगठन महामंत्री अशोक कौल व प्रदेश महासचिव विबोद गुप्ता समेत अन्य पार्टी नेताओं ने महाराजा हरि सिंह की फोटो पर फूल मालाएं अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और जम्मू-कश्मीर के निर्माण में महाराजा के योगदान का उल्लेख किया।

By Vikas AbrolEdited By: Publish:Mon, 26 Apr 2021 08:35 PM (IST) Updated:Mon, 26 Apr 2021 08:35 PM (IST)
Jammu Kashmir: भाजपा ने महाराजा हरि सिंह को पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि
भाजपा के संगठन महामंत्री अशोक कौल ने महाराजा हरि सिंह को धर्म निरपेक्ष शासक करार दिया।

जम्मू, जागरण संवाददाता। महाराजा हरि सिंह की पुण्यतिथि पर प्रदेश भारतीय जनता पार्टी की ओर से त्रिकुटा नगर स्थित पार्टी मुख्यालय में एक कार्यक्रम का आयोजन कर श्रद्धांजलि दी गई। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष रविंद्र रैना, संगठन महामंत्री अशोक कौल व प्रदेश महासचिव विबोद गुप्ता समेत अन्य पार्टी नेताओं ने महाराजा हरि सिंह की फोटो पर फूल मालाएं अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और जम्मू-कश्मीर के निर्माण में महाराजा के योगदान का उल्लेख किया।

रविंद्र रैना ने इस मौके पर महाराजा हरि सिंह को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए कहा कि महाराजा एक महान इंसान होने के साथ राष्ट्र भक्त थे और अपनी प्रजा के प्रति उनके मन में हमेशा संवेदना रहती थी। महाराजा हरि सिंह को एक सुधारक करार देते हुए रविंद्र रैना ने कहा कि उन्होंने अपने कार्यकाल में कई कल्याणकारी कार्य किए। महाराजा हरि सिंह जम्मू-कश्मीर में अंतिम व सबसे लोकप्रिय डोगरा शासक रहे। उन्होंने जम्मू-कश्मीर के भारत में विलय में अहम भूमिका निभाई जिसके लिए जम्मू-कश्मीर हमेशा उनका ऋणि रहेगा।

भाजपा के संगठन महामंत्री अशोक कौल ने महाराजा हरि सिंह को धर्म निरपेक्ष शासक करार देते हुए कहा कि वो वास्तव में इतने धर्म निरपेक्ष थे कि उन्होंने वह हर धर्म के प्रतिनिधि के रूप में जाने जाते थे। जम्मू-कश्मीर में उस समय की सामाजिक बुराईयों को दूर करने में महाराजा हरि सिंह के योगदान की सराहना करते हुए अशोक कौल ने कहा कि उन्होंने कई क्रांतिकारी कदम उठाकर उस समय की सामाजिक बुराईयों को जड़ से समाप्त किया।

विबोद गुप्ता ने इस मौके पर कहा कि महाराजा हरि सिंह ने सभी धार्मिक स्थलों के द्वार सबके लिए खोले, प्राथमिक शिक्षा को अनिवार्य बनाया, बाल विवाह पर रोक लगाई, बच्चों में धुम्रपान को रोकने की दिशा में कदम उठाए और सबसे महत्वपूर्ण गर्भ में लड़कियों की हत्या जैसे जघन्य अपराध को रोकने की दिशा में कठोर कदम उठाए। उन्होंने कहा कि अपने इन्हीं क्रांतिकारी कदमों की वजह से महाराजा हरि सिंह आज भी लोगों के दिलों में बसें है।

chat bot
आपका साथी