खराब मौसम से भाजपा नेता व कार्यकर्ता चिंतित, रैली स्थल में भरा पानी

अगर मौसम साफ न हुआ तो भाजपा की रैली में दो लाख लोगों की भीड़ जुटाने की ख्वाहिश व लक्ष्य अधूरा रह जाएगा।

By Rahul SharmaEdited By: Publish:Fri, 01 Feb 2019 05:29 PM (IST) Updated:Fri, 01 Feb 2019 05:29 PM (IST)
खराब मौसम से भाजपा नेता व कार्यकर्ता चिंतित, रैली स्थल में भरा पानी
खराब मौसम से भाजपा नेता व कार्यकर्ता चिंतित, रैली स्थल में भरा पानी

विजयपुर, संवाद सहयोगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तीन फरवरी रविवार को विजयपुर के एम्स मैदान में होने वाली रैली को सफल बनाने में जुटे भाजपा नेता व कार्यकर्ताओं के खराब मौसम ने होश उड़ा दिए हैं। मौसम के बिगड़े मिजाज व शुक्रवार को हुई बारिश से भाजपा नेता व कार्यकर्ता काफी चिंतित हैं क्योंकि बारिश से रैली स्थल में पानी भर गया है।

रैली स्थल पर खराब मौसम को देखते हुए पहले से ही वाटरप्रूफ टैंट लगाए जा रहे हैं। रैली की तैयारियां जोरों पर हैं पर बारिश के कारण तैयारियों में बाधा आ रही है। भाजपा नेता व कार्यकर्ता मौसम साफ होने की दुआ कर रहे हैं। अगर मौसम साफ न हुआ तो भाजपा की रैली में दो लाख लोगों की भीड़ जुटाने की ख्वाहिश व लक्ष्य अधूरा रह जाएगा।

खराब मौसम ने प्रशासन व सुरक्षाबलों की मुश्किलों को भी बढ़ा दिया है। बारिश से रैली स्थल के गीला होने से लोगों के बैठने के लिए किए जा रहे बंदोबस्तों में भी बाधा आएगी। मोदी की रैली को सफल बनाने के लिए प्रदेश भाजपा ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है पर खराब मौसम ने भाजपाइयों व प्रशासन की चिंता को बढ़ा दिया है। 

chat bot
आपका साथी