जम्मू पूर्व के मंडल प्रधान प्रवीण केरनी सम्मानित

राज्य ब्यूरो, जम्मू : प्रदेश भाजपा की जम्मू पूर्व की टीम ने नए मंडल प्रधान प्रवीण केरनी को सम्मानित

By JagranEdited By: Publish:Mon, 17 Feb 2020 07:24 AM (IST) Updated:Mon, 17 Feb 2020 07:24 AM (IST)
जम्मू पूर्व के मंडल प्रधान प्रवीण केरनी सम्मानित
जम्मू पूर्व के मंडल प्रधान प्रवीण केरनी सम्मानित

राज्य ब्यूरो, जम्मू : प्रदेश भाजपा की जम्मू पूर्व की टीम ने नए मंडल प्रधान प्रवीण केरनी को सम्मानित किया।

कच्ची छावनी में पार्टी कार्यालय में प्रवीण केरनी को सम्मानित करने वाले पार्टी नेताओं में महासचिव युद्धवीर सेठी, जिला प्रधान विनय गुप्ता, पूर्व विधायक राजेश गुप्ता व पूर्व मंत्री प्रिया सेठी भी मौजूद थीं। इस मौके पर युद्धवीर सेठी ने कहा कि लोगों को भाजपा से बड़ी उम्मीदें हैं। ऐसे में लोगों के लिए समर्पित भाव से काम करते हुए सबका साथ सबका विकास के लक्ष्य को हासिल किया जाए।

वहीं, राजेश गुप्ता ने कहा कि पंचायत चुनाव से जमीनी सतह पर लोगों को सशक्त बनाने की मुहिम जारी है। गांवों के आत्मनिर्भर होने से विकास होगा। इसके साथ हर कार्यकर्ता की जिम्मेदारी बनती है कि वह कतार में खड़े अंतिम व्यक्ति को सशक्त बनाने की कोशिश करे।

इस दौरान प्रवीण केरनी ने कहा कि वह उन्हें सौंपी गई जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा से निभाते हुए पार्टी की उम्मीदों पर खरा उतरेंगे। इस मौके पर जम्मू पश्चिम इकाई के अन्य कई नेता, कार्यकर्ता भी मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी