सब ठीक रहा तो जम्मू-कश्मीर फिर बनेगा राज्य

डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जम्मू न्यास ट्रस्ट की ओर से टीचर्स भवन में आयोजित कार्यक्रम में नागरिकता संशोधन कानून सीएए और राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्ट्र एनपीआर के मुद्दे पर कांग्रेस और दूसरे विपक्षी दलों को आडे़ हाथों लेते हुए कहा कि यह दल लोगों को गुमराह कर रहे हैं।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 29 Dec 2019 08:22 AM (IST) Updated:Sun, 29 Dec 2019 08:22 AM (IST)
सब ठीक रहा तो जम्मू-कश्मीर फिर बनेगा राज्य
सब ठीक रहा तो जम्मू-कश्मीर फिर बनेगा राज्य

जागरण संवाददाता, जम्मू : भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव पी मुरलीधर राव ने कहा कि जम्मू-कश्मीर का माहौल ठीक रहा तो इसे फिर से पूर्ण विससित राज्य बनाया जाएगा। भाजपा का जम्मू-कश्मीर को समृद्ध विकसित एवं शांतिपूर्ण राज्य देखना चाहती है। यह सभी प्रयास इसी दिशा में हो रहे हैं।

डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जम्मू न्यास ट्रस्ट की ओर से टीचर्स भवन में आयोजित कार्यक्रम में नागरिकता संशोधन कानून सीएए और राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्ट्र एनपीआर के मुद्दे पर कांग्रेस और दूसरे विपक्षी दलों को आडे़ हाथों लेते हुए कहा कि यह दल लोगों को गुमराह कर रहे हैं। कुछ राजनीतिक दल सांप्रदायिक दंगे करवाने की साजिश कर रहे हैं। उन्हें नहीं भूलना चाहिए भाजपा शासन को महजब से ऊपर मानती है।

मुरलीधर राव ने कहा कि कांग्रेस पाकिस्तान, बंगलादेश के मुस्लिम समुदाय को भारत में नागरिकता देने के लिए लड़ रही है। राहुल गांधी को अपने नागरिकों से ज्यादा पाकिस्तान, बंगलादेश के मुस्लिम समुदाय की नगारिकता को लेकर प्रदर्शन की राह पर हैं। उन्हें भारतीयों की इतनी चिता नहीं है। जितनी पाकिस्तान के नागरिकों की चिता सता रही है। भारत ने अफगानिस्तान, बंगलादेश, पाकिस्तान में प्रताडित लोगों को अगर भारत में नागरिकता दे रहा है तो कांग्रेस को इसमें क्या परेशानी है। यह आज तक समझ नहीं आ रहा। उन्होंने कहा कि भाजपा में महजब के हिसाब से भेदभाव नहीं होता। यहां सभी को एक नजर से देखा जाता है। भारत का हर नागिरक चाहे वह किसी भी जाती, धर्म, संप्रदाय का हो उसका पूरा ध्यान रखा जाता है। भाजपा सिर्फ लोकतंत्र में विश्वास करती है। कांग्रेस सिर्फ वोट की राजनीति कर रही है। इसे भाजपा सहन नहीं कर सकती।

धन्यवाद करते हुए पूर्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वरिष्ठ नेता अशोक खजूरिया ने कहा कि वह कांग्रेस की प्रताड़ना के भोगी हैं। उनकी युवा अवस्था के 18 महीने कांग्रेस नेता इंदिरा गांधी ने जेलों में बर्बाद किये हैं। मुश्किल से देश कांग्रेस के चुंगुल से मुक्त हो रहा है। मोदी सरकार जो कर रही है, अगर किसी नेता ने पहले सोचा होता आज देश शिखर पर होता। इससे पहले स्वागत भाषण में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष रविद्र रैना ने जम्मू-कश्मीर के हालात में हो रहे सुधारों पर प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने स्वागत भाषण में सभी को दूसरे राजनीतिक दलों के बहकावे में आने के बजाए चीजों को गंभीरता से समझने पर बल दिया। कार्यक्रम में कई गणमान्य लोग मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी