भाजपा ने सुशासन दिवस के रूप में मनाई वाजपेयी की जयंती, जरूरतमंदाें को गर्म कपड़े बांटे

भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेशाध्यक्ष संजीता डोगरा की अध्यक्षता में भी एक श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। श्रद्धांजलि देने के बाद इन महिला कार्यकर्ताओं ने झुग्गी झोपड़ी में रहने वाले बच्चों आरएसपुरा त्रिकुटा नगर रूपनगर व कच्ची छावनी स्थित अनाथालयों में जाकर बच्चों में जरूरी सामान बांटा।

By lokesh.mishraEdited By: Publish:Fri, 25 Dec 2020 09:01 PM (IST) Updated:Fri, 25 Dec 2020 09:01 PM (IST)
भाजपा ने सुशासन दिवस के रूप में मनाई वाजपेयी की जयंती, जरूरतमंदाें को गर्म कपड़े बांटे
भारतीय जनता पार्टी की ओर से शुक्रवार को शहर व आसपास के कई क्षेत्रों में कार्यक्रम किए

जम्मू, जागरण संवाददाता: पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती को सुशासन दिवस के रूप में मनाते हुए भारतीय जनता पार्टी की ओर से शुक्रवार को शहर व आसपास के कई क्षेत्रों में कार्यक्रम किए गए। कुछ जगहों पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री को श्रद्धांजलि दी तो कई जगह पार्टी कार्यकर्ताओं ने जरूरतमंदों में गर्म कपड़े व अन्य सामान बांट कर सुशासन दिवस मनाया। भाजपा ईस्ट मंडल ने मुबारक मंडी में कार्यक्रम का आयोजन कर जरूरतमंदों में गर्म कपड़े बांटे। पूर्व मंत्री प्रिया सेठी ने इस मौके पर वाजपेयी की जीवनी पर प्रकाश डाला। इस कार्यक्रम में जम्मू की डिप्टी मेयर पूर्णिमा शर्मा भी मौजूद रही।

भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेशाध्यक्ष संजीता डोगरा की अध्यक्षता में भी एक श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। श्रद्धांजलि देने के बाद इन महिला कार्यकर्ताओं ने झुग्गी झोपड़ी में रहने वाले बच्चों, आरएसपुरा, त्रिकुटा नगर, रूपनगर व कच्ची छावनी स्थित अनाथालयों में जाकर बच्चों में जरूरी सामान बांटा। भाजपा सचिव रेखा महाजन की अध्यक्षता में नगरोटा मंडल व बजालता पंचायत में श्रद्घांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें काफी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं व क्षेत्रीय लोगों ने वाजपेयी को श्रद्धांजलि दी।

तालाब तिल्लो के वार्ड नंबर तीस में भाजपा प्रचार सचिव अयोध्या गुप्ता की ओर से श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें पूर्व मंत्री सत शर्मा मुख्य रूप से मौजूद रहे। सत शर्मा ने इस मौके पर वाजपेयी को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि वाजपेयी ने देश के विकास की जो राह दिखाई थी, आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उसी दिशा में आगे बढ़ते हुए भारत को बुलंदियों पर ले जा रहे हैं। उधर, कामेश्वर मंदिर अखनूर में भी वाजपेयी की जयंती पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें सांसद शमशेर सिंह के अलावा अखनूर के पूर्व विधायक राजीव शर्मा, सुरेश शर्मा व शारदा भाऊ के अलावा महामण्डलेश्वर महंत रामेश्वर दास मुख्य रूप से मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी