भाजपा परिवार का सदस्य बनकर दिखाएं एकजुटता

जागरण संवाददाता, जम्मू : मेयर चंद्र मोहन गुप्ता और डिप्टी मेयर पूर्णिमा शर्मा के निवास में भाज

By JagranEdited By: Publish:Wed, 13 Feb 2019 02:29 AM (IST) Updated:Wed, 13 Feb 2019 02:29 AM (IST)
भाजपा परिवार का सदस्य बनकर दिखाएं एकजुटता
भाजपा परिवार का सदस्य बनकर दिखाएं एकजुटता

जागरण संवाददाता, जम्मू : मेयर चंद्र मोहन गुप्ता और डिप्टी मेयर पूर्णिमा शर्मा के निवास में भाजपा के झंडे लहरा कर भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव राम माधव व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अविनाश राय खन्ना ने जम्मू को भाजपामयी बनाने का संकल्प लिया।

राज्य में चुनावी लक्ष्य हासिल करने के लिए मेरा परिवार, भाजपा परिवार अभियान के तहत मेयर व डिप्टी मेयर के माध्यम से नगर निगम अधीनस्थ 75 वार्डो में भाजपा की धूम मचाने पर जोर दिया गया। मेयर चंद्र मोहन गुप्ता और डिप्टी मेयर ने अपने निवास पर जमा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए निर्धारित लक्ष्य को हर हाल में हासिल करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि लोगों में भाजपा के प्रति विश्वास बढ़ा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जम्मू कश्मीर में भी विकास का नया अध्याय लिखा जा रहा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाते हुए घर-घर में भाजपा का झंडा लहराने पर जोर दिया।

chat bot
आपका साथी