केंद्र की उपलब्धियां का प्रचार करेंगे डॉ. जितेंद्र, बैठक में बनाई रणनीति

वहीं दूसरी ओर कविन्द्र गुप्ता ने चुनाव प्रबंधन समिति की बैठक में जम्मू जिले में हर घर तक पहुंचकर भाजपा को कामयाब बनाने की मुहिम छेड़ने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि संसदीय चुनाव में जीत के लिए शहर के पूर्व विधायकों के साथ सांसद जुगल किशोर शर्मा की उपलब्धियों को भी बड़े पैमाने पर उजागर किया जाए। =====================

By JagranEdited By: Publish:Thu, 21 Mar 2019 02:47 AM (IST) Updated:Thu, 21 Mar 2019 02:47 AM (IST)
केंद्र की उपलब्धियां का प्रचार करेंगे  डॉ. जितेंद्र, बैठक में बनाई रणनीति
केंद्र की उपलब्धियां का प्रचार करेंगे डॉ. जितेंद्र, बैठक में बनाई रणनीति

राज्य ब्यूरो, जम्मू : प्रधानमंत्री कार्यालय के राज्यमंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह, केंद्र सरकार की उपलब्धियों को उजागर कर उधमपुर-डोडा संसदीय क्षेत्र में बड़े पैमान पर प्रचार करेंगे। डॉ. जितेंद्र सिंह इस संसदीय सीट के लिए फिर से भाजपा के उम्मीदवार हैं। जम्मू जिले में चुनाव प्रचार को तेजी देने के लिए पूर्व उपमुख्यमंत्री कविंद्र गुप्ता ने भी युद्ध स्तर पर प्रचार शुरू कर दिया है। वह बुधवार को पार्टी मुख्यालय में जम्मू जिला चुनाव प्रबंधन समिति की बैठक को संबोधित कर रहे थे। डॉ. जितेंद्र सिंह ने बुधवार को भाजपा मुख्यालय में संसदीय सीट के प्रचार के लिए अपनाई जाने वाली रणनीति तय की। भाजपा प्रवक्ता व ऊधमपुर क्षेत्र में प्रचार की विशेष जिम्मेदारी संभालने वाले कश्मीरी पंडित नेता डॉ. अश्विनी चरंगू, जम्मू जिला के प्रधान बलदेव सिंह बलोरिया भी मौजूद थे। डॉ. जितेंद्र सिंह ने चरंगू को सांसद के कार्यकाल में ऊधमपुर-डोडा संसदीय क्षेत्र में हुए विकास संबंधी टेबल बुक सौंपी। डॉ. जितेंद्र सिंह ने बैठक में संसदीय क्षेत्र में विकास की उपलब्धियों का हवाला देते हुए जोर दिया कि टेबल बुक अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचनी चाहिए। डॉ. अश्विनी चरंगू ने भी प्रचार को तेजी देने के लिए उठाए जाने वाले कदमों का हवाला दिया। भाजपा ने सबका साथ सबका विकास के अपने वायदे को पूरा कर दिखाया है। कविंद्र गुप्ता ने चुनाव प्रबंधन समिति की बैठक में जम्मू जिले में हर घर तक पहुंचकर भाजपा को कामयाब बनाने की मुहिम छेड़ने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि जीत के लिए शहर के पूर्व विधायकों के साथ सांसद जुगल किशोर शर्मा की उपलब्धियों को भी बड़े पैमाने पर उजागर किया जाए।

chat bot
आपका साथी