पं. दीनदयाल उपाध्याय को भाजपा ने किया नमन

राज्य ब्यूरो, जम्मू : प्रदेश भाजपा ने एकात्म मानववाद विचारधारा और  अंत्योदय के प्रणेता पंडित दीनदय

By JagranEdited By: Publish:Wed, 26 Sep 2018 07:35 AM (IST) Updated:Wed, 26 Sep 2018 07:35 AM (IST)
पं. दीनदयाल उपाध्याय को भाजपा ने किया नमन
पं. दीनदयाल उपाध्याय को भाजपा ने किया नमन

राज्य ब्यूरो, जम्मू : प्रदेश भाजपा ने एकात्म मानववाद विचारधारा और  अंत्योदय के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर समाज के लिए समर्पित भाव से काम करने का प्रण किया।

प्रदेश भाजपा मुख्यालय में संगठन महामंत्री अशोक कौल की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में पंडित दीनदयाल उपाध्याय के योगदान को याद करते उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। इस दौरान समाज कल्याण के लिए उन्हें समर्पित केंद्र प्रायोजित योजनाओं का लोगों को अधिकाधिक लाभ दिलाने की दिशा में भी कार्य करने पर जोर दिया गया।

इस मौके पर कौल ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के कार्यकाल के दौरान एक नई दिशा दी थी। उनके पदचिन्हों पर चलना ही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि होगी। कार्यकर्ताओं की जिम्मेवारी बनती है कि वे देश व समाज को सशक्त बनाने की दिशा में कार्य करें। कार्यक्रम में प्रमोद कपाही, अजय परगाल, चन्द्र मोहन गुप्ता, ब्रिगेडियर अनिल गुप्ता, बलवीर राम, तिलक राज गुप्ता, दरक्षां अंद्राबी, कुलभूषण महोत्रा, डॉ. प्रदीप महोत्रा, एडवोकेट हुनर गुप्ता व भाजपा के कार्यकर्ता उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी