15th august Celebration : तिरंगे के साथ बाइक रैली ने आजादी के अमृृत महोत्सव के उत्साह को और बढ़ाया

नानक नगर में वार्ड पार्षद पप्पू चौधरी ने रिमझिम फुहार के बीच ध्वजारोह किया। उसके बाद भारी संख्या में युवाओं की टोली ने तिरंगे साथ शहर में रैली निकाली। रैली को आइपीएस अफसर ने झंडी दिखाकर रवाना किया। उसके बाद सैकड़ों युवा भारत माता के जयकारे लगाते नगर भ्रमण किया।

By Lokesh Chandra MishraEdited By: Publish:Sun, 15 Aug 2021 05:04 PM (IST) Updated:Sun, 15 Aug 2021 05:04 PM (IST)
15th august Celebration : तिरंगे के साथ बाइक रैली ने आजादी के अमृृत महोत्सव के उत्साह को और बढ़ाया
युवाओं की टोलियों ने तिरंगे साथ बाइक रैली निकाल कर पूरे शहर को देशभक्ति के रंग में रंग दिया।

जम्मू, जेएनएन : राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस पर यूं तो हर साल काफी उत्साह रहता है, लेकिन आजादी के 75वें वर्ष के मौके पर इस बार हर उम्र वर्ग के लोगों में उत्साह और जोश कुछ ज्यादा ही दिखा। आजादी के अमृत महोत्सव पर खूब जश्न मनाया गया। शहर के विभिन्न इलाकों में युवाओं की टोलियों ने तिरंगे साथ बाइक रैली निकाल कर पूरे शहर को देशभक्ति के रंग में रंग दिया। इससे पहले हर चौक-चौराहे और वार्डों में झंडोत्तोलन किया गया। देशभक्ति गीतों के बीच लाेगों में मिठाइयां, हलवा और फल बांट कर जश्न मनाया गया।

नानक नगर में वार्ड पार्षद पप्पू चौधरी ने रिमझिम फुहार के बीच ध्वजारोह किया। उसके बाद भारी संख्या में युवाओं की टोली ने तिरंगे साथ शहर में रैली निकाली। रैली को आइपीएस अफसर ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उसके बाद सैकड़ों युवा भारत माता के जयकारे लगाते और वंदे मातरम करते हुए नगर भ्रमण किया। बाइक रैली कर हर गली-मुहल्ला राष्ट्रप्रेम से ओतप्रोत हो गया। दोपहर को मौसम साफ हो जाने के बाद युवाओं का उत्साह थोड़ा और बढ़ गया।

दूसरी तरफ काफी संख्या में लोगों ने अपने-अपने घरों पर तिरंगा फहराकर आजादी का अमृत महोत्सव मनाया। लाेगों ने रात को दीपोत्सव का भी प्रबंध किया गया है। वहीं एक-दूसरे को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देेने का सिलसिला चलता रहा। फोन और वाट्सएप पर मैसेज से जन-जन में राष्ट्रभक्ति के लौ जलते रहे। बहरहाल, आजादी के अमृत महोत्सव को सबने धूमधाम से मनाया। यह त्योहार यादगार हो गया। युवाओं की भागीदारी ने कार्यक्रम में चार चांद लगा दिया।

chat bot
आपका साथी