सीमा प्रहरियों के माथे पर तिलक लगाकर मनाया भाई दूज

संवाद सहयोगी, बिश्नाह : अरनिया सेक्टर मे भाईदूज त्योहार धर्मशक्ति संस्था द्वारा सीमा सुरक्षा बल

By JagranEdited By: Publish:Sat, 10 Nov 2018 02:20 AM (IST) Updated:Sat, 10 Nov 2018 02:20 AM (IST)
सीमा प्रहरियों के माथे पर तिलक लगाकर मनाया भाई दूज
सीमा प्रहरियों के माथे पर तिलक लगाकर मनाया भाई दूज

संवाद सहयोगी, बिश्नाह : अरनिया सेक्टर मे भाईदूज त्योहार धर्मशक्ति संस्था द्वारा सीमा सुरक्षा बल के जवानों संग मनाया गया। इस अवसर पर धर्मशक्ति महिला ¨वग ने जवानों को तिलक लगाया और उनकी आरती उतारी। उन्होंने भाइयों की लंबी उम्र और सुरक्षा के लिए प्रार्थना की।

धर्मशक्ति जिला महिला अध्यक्ष राधा रानी ने कहा कि उनका स्वयं का भाई भी सेना में है, जो रक्षाबंधन और भाई दूज के दिन भी घर नहीं आ पाता। उनकी संस्था द्वारा हर त्योहार जवानों संग मनाया जाता है, ताकि जवान भी घर की कमी महसूस न करें। उन्होंने कहा कि उन्हें ऐसा ही लग रहा है जैसे वह स्वयं अपने ही भाई को तिलक कर रही हों। वहीं, जवानों ने कहा कि धर्मशक्ति अब हमारा परिवार ही है। ये हर त्योहार हमारे साथ मनाते हैं। हमें लगता ही नहीं कि हम घर से दूर हैं। उन्होंने धर्मशक्ति की बहनों को उपहार एवं आशीर्वाद के साथ यह आश्वासन दिया कि सीमा पर वे उनकी सुरक्षा के लिए डटे हुए हैं और उनके होते हुए उनकी बहनों को आंच भी नहीं आएगी। असिस्टेंट कमांडेंट विवेक धीमान ने संस्था को धन्यवाद दिया। इस अवसर पर धर्मशक्ति संस्था की महिला अध्यक्ष राधा रानी समेत कईं बहनें और सीमा सुरक्षा बल के जवान मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी