काल भैरव अष्टमी पर पर भंडारे का आयोजन

जागरण संवाददाता, जम्मू : भगवान काल भैरव अष्टमी पर भैरव मंदिर चौक चबूतरे में भंडारे का आयोजन किया गया

By JagranEdited By: Publish:Tue, 22 Oct 2019 08:54 AM (IST) Updated:Tue, 22 Oct 2019 08:54 AM (IST)
काल भैरव अष्टमी पर पर भंडारे का आयोजन
काल भैरव अष्टमी पर पर भंडारे का आयोजन

जागरण संवाददाता, जम्मू : भगवान काल भैरव अष्टमी पर भैरव मंदिर चौक चबूतरे में भंडारे का आयोजन किया गया जिसमें लोगों ने बढ़चढ़ कर भाग लिया। सुबह के समय मंदिर में पूजन किया गया और हवन यज्ञ करवा कर विश्व शांति की कामना की गई। वहीं लोगों में प्रसाद भी वितरित किया गया। हवन यज्ञ में दूर दूर से आए लोगों ने शिरकत की। वहीं बाद में यहां पर भंडारे का आयोजन किया गया। लोगों ने बढ़चढ़ कर इसमें भाग लिया। भंडारे का शुभारंभ पंडित रूमिल शर्मा द्वारा किया गया। मंदिर को फूलों से सजाया गया है। सुबह से ही लोगों की यहां पर भीड़ रही और इन लोगों ने मंदिर के दर्शन किए। पंडित रुमिल शर्मा ने बताया कि भगवान भैरव शिवजी के पांचवे रुद्र अवतार हैं। भगवान भैरव पल भर में ही प्रसन्न होने वाले इष्ट हैं। कोई भी पूजा हो मगर इनकी पूजा के बिना सब पूजा अधूरी मानी जाती है।

chat bot
आपका साथी