जम्मू कश्मीर में बांस उद्योग को बढ़ावा देने की तैयारी : जितेंद्र सिंह

जितेंद्र सिंह ने कहा कि जम्मू कश्मीर बांस की पैदावार में एक बड़े आर्थिक क्षेत्र के तौर पर उभरेगा। यहां पर आसानी के साथ विकास को देखा जा सकता है।

By Edited By: Publish:Fri, 28 Feb 2020 08:50 AM (IST) Updated:Fri, 28 Feb 2020 08:50 AM (IST)
जम्मू कश्मीर में बांस उद्योग को बढ़ावा देने की तैयारी : जितेंद्र सिंह
जम्मू कश्मीर में बांस उद्योग को बढ़ावा देने की तैयारी : जितेंद्र सिंह

राज्य ब्यूरो, जम्मू : प्रधानमंत्री कार्यालय में राज्यमंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा है कि जम्मू कश्मीर में बांस उद्योग को बड़े पैमाने पर बढ़ावा दिया जाएगा। प्रदेश के कठुआ, सांबा, रियासी व राजौरी जिलों में बांस की पैदावार को बढ़ाने के लिए बांस समूह व तकनीक केंद्र स्थापित किए जा रहे हैं। उत्तर पूर्व की तर्ज पर जम्मू कश्मीर में भी बांस की पैदावार को बढ़ावा देकर लोगों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की तैयारी है। वह वीरवार को दिल्ली में उत्तर पूर्वी राज्यों के विकास के मंत्रालय के अधिकारियों व नार्थ इस्ट काउंसिल के पदाधिकारियों की बैठक को संबोधित कर रहे थे।

जितेंद्र सिंह ने कहा कि जम्मू कश्मीर बांस की पैदावार में एक बड़े आर्थिक क्षेत्र के तौर पर उभरेगा। यहां पर आसानी के साथ विकास को देखा जा सकता है। मोदी सरकार केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के विकास पर विशेष ध्यान दे रही है। नई औद्योगिक नीति से अधिक निवेश पर जोर दिया जा रहा है। उन्होंने बैठक में कहा कि हाल ही में उत्तर पूर्वी राज्यों के विकास के लिए जिस स्तर पर काम हुआ है, ठीक उसी तरह से जम्मू-कश्मीर में भी होगा। सभी को यह उम्मीद है कि जम्मू-कश्मीर एक बड़े आर्थिक क्षेत्र के तौर पर उभरेगा। यहां पर आसानी के साथ विकास को देखा जा सकता है।

chat bot
आपका साथी